Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: शहरवासियों को जल्द ही मिलेगी जाम से मुक्ति : उपायुक्त


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि शहरवासियों को जल्द ही जाम से मुक्ति मिलेगी। दिल्ली बॉर्डर से केली बाईपास तक दिल्‍ली-मुंबई-वडोदरा लिंक एक्सप्रेस वे का काम लगभग पूरा हो चुका है और इसके लिए एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को भी कहा गया है कि ट्रायल बेसिस पर इसको जल्द ही आमजन के लिए खोला जाए ताकि पता चल सके कि कहीं कोई कमी तो नहीं और आमजन को भी इसका लाभ मिल सकें।डीसी ने कहा कि अभी मथुरा रोड पर ट्रैफिक का काफी लोड है और बल्लभगढ़ में अनाज मंडी और रेलवे ओवरब्रिज पर भी जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में दिल्‍ली-मुंबई-वडोदरा लिंक एक्‍सप्रेसवे जो कि बाईपास के साथ साथ जा रहा है उसके शुरू होने से मथुरा रोड पर भी ट्रैफिक का दवाब कम हो जाएगा और साथ ही कनेक्टिविटी होने से नहर पार से पलवल और गुरुग्राम जाने के लिए इस बाईपास रोड का इस्तेमाल वाहन चालक कर सकते है।उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि अक्सर देखा गया है कि लोग सर्विस लाइन पर रॉन्ग साइड ड्राइविंग करते है जिसकी वजह से वह अपने साथ साथ दूसरों के जीवन को भी खतरे में डाल देते है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वह गलत दिशा में ड्राइविंग न करें। उन्होंने पुलिस विभाग को भी निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति गलत दिशा में गाड़ी चलाता है तो तुरंत उसका चालान करें। उन्होंने कहा कि जिला फरीदाबाद को एक बहुत अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर मिला है और इस पर दुर्घटना न हो इसके लिए आमजन का सहयोग भी बेहद जरूरी है।

Related posts

फरीदाबाद : मां वैष्णो देवी मंदिर में पहले दिन आज प्रात मां शैलपुत्री की भव्य पूजा अर्चना की गई. नवरातों तक चौबीसों घंटे मंदिर के कपाट दर्शन हेतु खुले रहेंगें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : जिस संत राम रहीम के क़दमों में सरकार के मंत्री हो, ऐसे हालात में इस तरह की हिंसा लाजमी है, आप स्वंय देखिए वीडियो।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों को इलेक्ट्रॉनिक्स,प्रिंट,सोशल मीडिया व यूटूब पर पेड न्यूज़ व बिज्ञापन पड़ेगा महंगा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x