Athrav – Online News Portal
नोएडा

नोएडा में आतिशबाजी के कारण शहर में कई जगह आग लगने की सूचना, एलर्ट फायर विभाग ने आग पर पाया काबू-वीडियो देखें।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
दीपावली के अवसर की जा रही आतिशबाजी के कारण शहर में कई जगह आग लगने की सूचना मिली लेकिन पहले से एलर्ट फायर विभाग ने आग पर काबू पा लिया जिसके कारण कोई जनहानि की सूचना नहीं है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित इको विलेज फर्स्ट के टावर 18वें फ्लोर पर आग लगने की, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ही महागुण माइवुड्स सोसायटी के एक टावर में 23 वे फ्लोर पर लगी आग की और सदरपुर सेक्टर- 45 में भी लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया. आग से कोई कोई जनहानि की सूचना नहीं है.    

दिवाली की देर रात ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित इको विलेज फर्स्ट के टावर 17वें फ्लोर पर अचानक आग लग गई। इस आग ने 18वीं और 19वीं मंजिल के कुछ फ्लैट तक पहुंच गई सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है.  लेकिन इस अग्निकांड में एक डॉगी की मौत हो गई है.

चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार का कहना है कि आग लगने की सूचना 10 बजकर 45 मिनट पर मिली कि इको विलेज फर्स्ट के जे ब्लॉक के फ्लैट नंबर- 1703 में मिली थी. जिसपर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू कर लिया है. इस समय कूलिंग डाउन का प्रोसेस जारी है. जिस समय फ्लैट आग लगी उसे समय फ्लैट के निवासी सोसायटी  के मंदिर में पूजा करने गए थे.  घर पर एक डॉगी मौजूद था जिसकी मौत हो गई है. आग लगने की सूचना ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ही महागुण माइवुड्स सोसायटी के एक टावर में 23 वे फ्लोर पर लगी आग की और सदरपुर सेक्टर 45 में भी लगने सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया. आग से कोई कोई जनहानि की सूचना नहीं है.

Related posts

सीएमएस इंफो सिस्टम लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों ने किया एटीएम में नकद डालने-निकालने के दौरान 26.63 लाख का गबन। 

Ajit Sinha

घुडचड़ी के दौरान रास्ता ने देने को लेकर दो गुट भिड़े, जमकर हुई मारपीट, मारपीट का विडियो वायरल, पुलिस जांच जुटी

Ajit Sinha

बदमाशों और पुलिस के बीच हुई अलग-अलग दो मुठभेड़ में, तीन बदमाशों के पैरों में लगी गोली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x