Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : नगर निगम ने मारुति सुजुकी के नेक्सा सर्विस की अवैध रूप से बने बिल्डिंग को जेसीबी मशीनों से तोडा, पोकलेन मशीन होती और जाएदा तोड़ते।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : एनआईटी नगर निगम प्रशासन ने आज दोपहर के समय मारुति सुजुकी कंपनी के अवैध रूप से बने नेक्सा सर्विस की बिल्डिंग को तोड़ने के लिए पहुंची पर पोकलेन मशीन नहीं होने की वजह से उस बिल्डिंग को नगर निगम तोड़ नहीं पाई, बतातें हैं कि सिर्फ खानापूर्ति करने हेतु हल्की तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया।

एनआईटी जॉन के संयुक्त आयुक्त अमरदीप सिंह का कहना हैं कि अतिरिक्त निगमायुक्त पार्थ गुप्ता ने नेतृत्व में नगर निगम की टीम एन.एच -दो ,ब्लॉक जे ,प्लाट नंबर -54 में मारुती सुजूजी कंपनी  के नेक्सा सर्विस की निर्माणधीन बिल्डिंग को तोड़ने हेतु पहुंच गई पर वहां पर नेक्सा सर्विस की अवैध रुप से बनी बिल्डिंग को तोड़ नहीं पाई। उनका कहना हैं कि आज उनके पास पोकलेन मशीन नहीं होने के कारण से तैयार नेक्सा सर्विस की बिल्डिंग को तोड़ नहीं पाए पर दो जेसीबी मशीनों की सहायता से जितना भी तोड़ सकतें थे उतना तो तोड़ दिया गया हैं। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि बीते 9 फ़रवरी -2017 को नगर निगम द्वारा निर्माणकर्ता को नोटिस भी दिया गया था।  वावजूद इसके निर्माणकर्ता ने किए जा रहे  निर्माण कार्य को नहीं रोका। इसके बाद वह स्वंय व उनके अधिकारी भी मौके पर जाकर चल रहे अवैध निर्माण को रोकने  हेतु निर्माणकर्ता को बोला गया। वावजूद इसके निर्माणकर्ता ने अपना निर्माण कार्य को रोकने के बजाएं , कार्य और जाएदा तेज कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अतिरिक्त निगमायुक्त पार्थ गुप्ता, एनआईटी जॉन के संयुक्त आयुक्त अमरदीप सिंह ,एसडीओ ओ पी मोर , कनिष्ठ अभियंता डी.के सोलंकी के अलावा आदि लोग मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद : शहीद संदीप को हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि :शहीद संदीप की पत्नी गीता एंव मां केशव देवी ने क्या कहा सुनिए इस वीडियो में।

Ajit Sinha

युवा पुलिसकर्मियों का चयन करते हुए उन्हें दिया जाएगा उच्च स्तरीय शस्त्र संचालन प्रशिक्षण, 21 अक्टूबर से शुरू होगा कोर्स

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम का नाम बदलने को लेकर सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेसी कार्यकर्ता – लखन सिंगला 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x