Athrav – Online News Portal
दिल्ली

रिठाला विधान सभा के गांवों में 32 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे हैं विकास कार्य: गोपाल राय


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:गाँवो के विकास कार्यों को गति देने के लिए दिल्ली सरकार ने रिठाला  विधान सभा में  आज “विकास सभा” का आयोजन किया।   इस अवसर पर दिल्ली के पर्यावरण एवं विकास मंत्री  गोपाल राय ने कहा कि सरकार  ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है।  उन्होंने आगे कहा कि  लगभग 32 करोड़ रूपए से रिठाला विधान सभा  में विकास कार्य किया जा रहा है।   इस अवसर रिठाला  विधान सभा के विधायक  महेन्द्र गोयल और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी मौजूद थे। 

विकास मंत्री  गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के गाँवो में विकास सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार ने दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड का गठन किया था , जिसके तहत दिल्ली के सभी गाँवो में बेहतर सुख सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत सड़कों,नालियों, जल निकाय, सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान, खेल मैदान आदि से जुड़े विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि  लगभग 32  करोड़ रूपए से रिठाला विधान सभा  के गांवों में विकास कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा  विकास कार्यो में जनता की सहभागिता को लेकर यह विकास सभा का आयोजन किया गया है। विकास मंत्री ने बताया कि सरकार शहरी क्षेत्रों में रहने वाले दिल्ली के लोगों को मूलभूत  सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले ग्राम विकास बोर्ड की मीटिंग में  राजधानी के गांवों में विकास सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड ने 100 योजनाओं को मंजूरी दी है। दिल्ली सरकार ने  बड़े गांवों में बैठने के लिए 100 बेंच लगाने की मंज़ूरी दी है।  छोटे गांवों  में 20 बेंच लगाए जायेगें। विकास विभाग से जुड़े इन विकास कार्यों को सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग और  एमसीडी माध्यम से किया जा रहा है। ग्राम विकास बोर्ड द्वारा दिल्ली के गांवों में संपर्क सड़कों और ग्रामीण सड़कों का निर्माण ,तालाबों/जलाशयों का विकास ,गावो में सामुदायिक केंद्र, पार्क, श्मशान, खेल मैदान, व्यायामशाला  का विकास, जल निकासी संरचनाओं का निर्माण ,चौपालों, बारात घर, सामुदायिक केंद्र आदि का  निर्माण और मरम्मत का कार्य जैसे अन्य आवश्यकता आधारित कार्य किए  जा रहे हैं।

Related posts

सीएम अरविंद केजरीवाल के सख्त निर्देश, दिल्ली में युद्ध स्तर पर करें हर घर को सीवर से कनेक्ट

Ajit Sinha

बेटा रोज स्कूल में बैग में ले जाता था बंदूक, पुलिस ने मां को सुनाई ऐसी खतरनाक सजा

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ और चेन स्नेचर के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोली चंदन के पैर में लगी गोली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x