Athrav – Online News Portal
खेल गुडगाँव

33वीं नेशनल बेंचप्रेस चैंपियनशिप में गुरुग्राम पुलिस के उप-निरीक्षक राजबीर सिंह ने जीता कांस्य पदक।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: गोवा में दिनांक 14 अक्टूबर -2024 से 18 अक्टूबर -2024 तक *33वीं नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप* आयोजित की गई। जिसमें गुरुग्राम पुलिस के उपनिरीक्षक राजबीर, प्रभारी सुरक्षा शाखा, गुरुग्राम  द्वारा भी भाग लिया गया। उप-निरीक्षक राजबीर सिंह ने इस प्रतियोगिता में *93 किलोग्राम कैटेगरी में भाग लिया व अपनी उच्च कोटि की प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया।

उप-निरीक्षक राजबीर नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप में इससे पहले भी दो रजत पदक तथा दक्षिण अफ्रीका में वर्ल्ड चैंपियनशिप (बेंच प्रेस) में 01 कांस्य पदक जीत चुके हैं। पुलिस कमिश्नर  विकास कुमार अरोड़ा ने उप-निरीक्षक राजबीर को सम्मानित करते हुए बधाई दी तथा उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Related posts

स्मार्ट ग्रिड परियोजना, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, 11 केवी फीडरों को अंडरग्राउंड करने के कार्य की समीक्षा की गई।

Ajit Sinha

75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘वननेस वन’ परियोजना का शुभारम्भ,”वृक्ष की छाया वृद्ध का साया”

Ajit Sinha

महिला थाना मानेसर, गुरुग्राम की हेड कांस्टेबल कविता 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x