Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

स्कूल में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ डिजिटल रेप,स्कूल का कर्मचारी पकड़ा गया।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा सेक्टर-27 के एक स्कूल के जूनियर विंग में पढ़ने साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ डिजिटल रेप किए जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप गया।  गत 10 अक्टूबर को बच्ची के पिता ने इस मामले में कोतवाली 20 में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस तेजी दिखाते हुए केस दर्ज करके स्कूल के आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार जेल भेज दिया।  और स्कूल प्रबंधन और पुलिस मामले को दबा दिया. लेकिन FIR कॉपी सोशल प्लेटफार्म पर वायरल होने के बाद बात खुली। साढ़े तीन साल की मासूम काफी समय से गुमसुम रहने लगी थी,  वह स्कूल जाने पर डर रही थी,तभी घरवालों को कुछ आशंका हुई, तो उन्होंने उससे प्यार से पूछा तो रोने लगी और बच्ची ने रो-रोकर स्कूल में हो रही सारी घटना के बारे में बता दिया। उनसे कहा कि स्कूल के भैया ने मेरे साथ गलत हरकत की है। स्कूल में एक भैया ने दो दिन उसके प्राइवेट पार्ट में कुछ चुभाया, जिसके कारण उसे काफी दर्द हो रहा है और वो इसके बारे में किसी को कुछ भी नहीं कह पा रही है. इस घटना का के बाद मासूम काफी चुप भी रहने लगी थी। स्कूल में हुई इस घटना के बारे में जानकर परिवार वाले हैरान रह गए.वो पीड़िता को अस्पताल में लेकर गए वहां उसका चेक-अप कराया तो डॉक्टर ने बताया कि लड़की के प्राइवेट अंगों के साथ छेड़छाड़ की गई है. माता-पिता के अनुसार उनकी बेटी के साथ इतने दिन से डिजिटल रेप किया जा रहा था और स्कूल कि लापरवाही की वजह से इसकी सूचना किसी को भी नहीं मिली. इस मामले में परिवार वाले ने शिकायत सेक्टर 20 के थाने में दर्ज कराई गई है. स्कूल के आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार जेल भेज दिया। 

Related posts

कहां हैं आप विधायक अमानतुल्लाह खान ? नोएडा की चार टीमे तलाश में लगातार कर रही छापेमारी

Ajit Sinha

बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने का झांसा देकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाली लड़की समेत चार आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

बिल्डिंग का मैटेरियल और शटरिंग से लदा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, एक की मौत।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x