Athrav – Online News Portal
पंचकूला

भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर पंचकूला में हुई भाजपा की अहम बैठक


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। 17 अक्टूबर को पंचकूला दशहरा मैदान में भव्य और ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अन्य राष्ट्रीय नेता पहुंचेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ पंचकूला पहुंचे। चुघ ने समारोह स्थल पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। तरुण चुघ ने पार्टी कार्यालय ‘‘पंचकमल’’ में व्यवस्था प्रमुखों की बैठक ली जिसमें प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया , विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, सुरेंद्र पूनिया व समारोह के संयोजक पूर्व सांसद संजय भाटिया समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक हो इसके लिए संगठन और प्रशासन की तरफ से जबरदस्त तैयारियां की जा रही है। तैयारियों में कोई कमी ना रहे इसके लिए आज हुई बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री ने बेहतर व्यवस्था के लिए दो दर्जन से भी अधिक विभाग बनाए और हर विभाग की टीम को जिम्मेदारियां सौंपी। इस मौके पर चुघ ने अब तक हुई तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली। व्यवस्था में लगे पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय महामंत्री को समारोह की पूरी जानकारी दी और विश्वास दिलाया कि समारोह में आने वाले अतिथियों और लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी। बैठक में तरुण चुघ ने कहा कि हरियाणा की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन में हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है यह हमारे लिए ऐतिहासिक क्षण होगा। हरियाणा की जनता ने तीसरी बार भाजपा सरकार पर मुहर लगाई है। हरियाणा के अंदर भाजपा की विजय को लेकर खुशी का माहौल है।प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि हरियाणा की जनता ने तीसरी बार भाजपा सरकार बनाकर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित होने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। हरियाणा की भाजपा सरकार पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा को तरक्की और विकसित हरियाणा बनाने के लिए काम करेगी।  उन्होंने ने कहा कि भाजपा जन आकांक्षाओं को पूरा करने वाली पार्टी है। भाजपा ने जो कहा है वह करके दिखाया है और आगे भी जनभावनाओं के अनुरूप काम करती रहेगी।शपथ ग्रहण समारोह के संयोजक एवं पूर्व सांसद संजय भाटिया ने कहा कि 17 अक्टूबर का दिन हरियाणा के लिए ऐतिहासिक दिन होगा। तीसरी बार बीजेपी सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा जिस प्रगति के पथ पर चला उस पर जनता ने मुहर लगाई है। लगातार तीसरी बार विजयी होना हमारी सरकार के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है।

Related posts

मारपीट करने व जातिसूचक शब्द कहने पर 3 आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने की शांति बनाए रखने की अपील,मामला मौली विवाद से जुड़ा।

Ajit Sinha

पुलिस लाइन में सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने किया योग, पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

Ajit Sinha

16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित युवक को किया गिरफ्तार, आरोपित 1 दिन के पुलिस रिमांड पर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x