Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

मतगणना एजेंट फार्म 17 सी साथ लेकर आएं- डीसी निशांत कुमार यादव


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव व पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने राजकीय कन्या महाविद्यालय परिसर में बनाए गए चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना केन्द्रों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि आठ अक्टूबर को सुबह सभी उम्मीदवारों के मतगणना एजेंट अपने साथ फार्म 17 सी अवश्य लेकर आएं। इस फार्म में 5 अक्टूबर को जो मतदान हुआ था, उस दिन हर बूथ पर जितने वोट डाले गए, उनकी संख्या लिखी होती है। कोई भी काउंटिंग एजेंट अपने साथ किसी अन्य सामान जैसे मोबाइल, घड़ी,  कैलकुलेटर, चाबी आदि लेकर ना आएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतगणना केंद्र में उम्मीदवारों के बैठने की अलग से उचित व्यवस्था होनी चाहिए। मतगणना का परिणाम घोषित होने के बाद काउंटिंग सेंटर पर ही निर्वाचन अधिकारी विजयी प्रत्याशी को विधायक चुने जाने का प्रमाण-पत्र देंगे। डीसी ने कहा कि उम्मीदवार के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था आईटीआई कैंपस में रहेगी। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने कहा कि केवल उन्हीं लोगों को काउंटिंग सेंटर में प्रवेश करने की अनुमति होगी, जिनके पास जिला प्रशासन या निर्वाचन आयोग का अधिकृत पास होगा। मंगलवार को कॉलेज रोड के समीप अथवा मतगणना केंद्र के अंदर अनावश्यक रूप से किसी व्यक्ति को खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना केंद्र में प्रवेश से पहले एक- एक व्यक्ति की जांच की जाए। इस मौके पर सभी निर्वाचन अधिकारी, डीसीपी व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

पुलिस की रॉन्ग साइड चल रही तेज रफ़्तार ERV गाडी ने एक स्विफ्ट कार में सामने से मारी सीधी टक्कर से एक बच्ची मौत, केस दर्ज

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: रीयल एस्टेट सेक्टर को गति देने के लिए गुरूग्राम में दो दिवसीय कनक्लेव 25 फरवरी से

Ajit Sinha

मोबाइल फोन चोरी के शक में एक मेडिकल स्टोर के मालिक ने अपने स्टाफ की हत्या कर, खड्ढे खोद कर उसमें दफना दिया-4 अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x