Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: जिला के सभी विस क्षेत्रों में हुई मतदान उपरांत स्क्रूटनिंग


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:शनिवार को संपन्न हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षकों ने रविवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न चुनावी दस्तावेजों की स्क्रूटनी की गई। सामान्य पर्यवेक्षकों ने अपने विधानसभा क्षेत्रों के आरओ को बुलाकर 17-ए,पीठासीन अधिकारी की डायरी, विजिट शीट सहित विभिन्न चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कागजातों की गहन जांच संबंधित प्रत्याशियों व उनके चुनाव एजेंट की मौजूदगी में की गई।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त किए गए 85-पृथला विधानसभा क्षेत्र व 88 बल्लबगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक राघव लांगर आईएएस, 86-एनआईटी विस व 89-फरीदाबाद विस क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक बिभूति रंजन चौधरी सहित 87-बडख़ल विस क्षेत्र व 90-तिगांव विस क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक गीता सिंह ने सभी निर्वाचन अधिकारियों के साथ सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न चुनाव पेपर की स्क्रूटनी की। राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों व उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतदान संबंधी सभी कागजातों की स्क्रूटनी करते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। इस दौरान सभी बूथों की रिपोर्ट का रेंडमली निरीक्षण भी किया गया, जिसे जांच उपरांत सही पाया गया। सभी 6 विधानसभाओं के बूथों से संबंधित दस्तावेजों की स्क्रूटनी प्रक्रिया को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अनुपालना करते हुए पूरा किया गया।

Related posts

ब्रेकिंग: हरियाणा प्रदेश में कोरोना ब्लास्ट, आज कोरोना के 3748 नए केस आए हैं, जो कल के मुकाबले 1670 मरीज ज्यादा हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दो अवैध कॉलोनियों में डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने की भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई।

Ajit Sinha

हमेशा बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें पूरा करें: अनुराग ठाकुर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x