Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

अदालत में विचाराधीन मुकदमा वापिस लेने की धमकी दे रहा था, इसलिए उसकी हत्या कर दी, शव गंदे नाले में फेंक दिया -अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: अदालत में विचाराधीन मुकदमा वापस लेने तथा वापस नहीं लेने पर परिणाम भुगतने की बार -बार धमकी दे रहा था। इसलिए उसने अपने दो साथियों के संग मिलकर गले पर रखने वाला कपडे से उसकी गला घोंट दी , इसके बाद भी उसकी सांस चल रही थी, तो चाकू से गोद कर हत्या कर दी। और उसके शव को चौपाल की छत से पीछे की तरफ फेंक दिया,और अपने घर से चादर लाकर उसके शव को लपेट दिया,और दोस्त की मदद से बाइक पर उसके शव को ले जा कर बुढेड़ा गंदे नाले में फेंक दिया। जहां पुलिस ने उसके शव को बरामद किया था। मरने वाले युवक का नाम रोहित, उम्र 24 वर्ष निवासी मकडौला , जिला गुरुग्राम हैं, मारने वाले आरोपित के नाम भारत , उम्र 20 वर्ष व प्रीतम, उम्र 26 वर्ष , निवासी मकड़ौला , गुरुग्राम हैं। मृतक रोहित और आरोपित भारत दोनों पड़ोसी हैं। आरोपितों ने इस सनसनीखेज वारदात को गत 1 अक्टूबर 2024 को अंजाम दिया था। और इस मामले में थाना राजेंद्रा पार्क में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। अब पुलिस ने दो आरोपितों भारत व प्रीतम को अरेस्ट किए है। और पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए कपडे , बाइक , और चाकू बरामद किए हैं।

Related posts

टिल्लू ताजपुरिया और नीरज बवाना गैंग के तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार।

Ajit Sinha

आपातकालीन स्थिति में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध : विक्रम सिंह

Ajit Sinha

एक शख्स के आंखों में मिर्ची का पाउडर डाला, चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी, वैगनआर कार को ग्रीन फील्ड में छोड़ा, लाश को फेका।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x