Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: वीरेंद्र भड़ाना ने केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के स्वागत में निकाली विशाल बाइक रैली-वीडियो देखें।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:आज केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के स्वागत में फरीदाबाद ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के प्रधान व ग्रीन फील्ड बीजेपी कार्यालय के इंचार्ज वीरेंद्र सिंह भड़ाना ने विशाल बाइक रैली निकाली, ये विशाल रैली के आगे-आगे चल रही थी, और रैली के बीच में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर की गाडी चल रही थी। ये विशाल बाइक रैली गांव अनंगपुर की चौपाल पर पहुंची जहां पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने एक जनसभा को संबोधित किया,और बड़खल विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी धनेश अदलखा को भारी मतों से जीताने की उपस्थित जनों से अपील की। इस दौरान बीजेपी प्रत्याशी धनेश अदलखा भी उपस्थित थे। उधर, ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के प्रधान व बीजेपी कार्यालय के इंचार्ज वीरेंद्र भड़ाना ने अपने टीम के साथ ग्रीन फील्ड के बी.ब्लॉक में मंगलवार की शाम को सड़कों पर नाचते-झूमते हुए बड़खल विधान सभा से बीजेपी प्रत्याशी धनेश अदलखा के प्रचार की,और ग्रीन फील्ड के निवासियों से आगामी 5 अक्टूबर -2024 को बीजेपी बड़खल विधानसभा प्रत्याशी धनेश अदलखा को भारी मतों जीताने की अपील की। झलक के तौर पर इस खबर में वीडियो प्रकाशित की गई है , को आप खुद देख सकतें है।

Related posts

हरियाणा: जमीनों की रजिस्टरी करने के मामले में आ रही दिक्कतों को यथाशीघ्र दूर करें-संजीव कौशल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आज दो दिवसीय दौरे पर एनपीटीआई पहुंचेगी एसएआर – 100 में शामिल 32 महिलाएं

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग, सनसनीखेज खुलासा: सुरक्षा गार्ड निकला सीरियल किलर, 4 लड़कियों सहित 6 लोगों का कर चूका हैं कत्ल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x