Athrav – Online News Portal
नोएडा

ट्रैक्टर-ट्रॉली और अल्टो कार में हुई भीषण टक्कर में 4 की मौत, एक की हालत गंभीर-वीडियो देखें।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा की कोतवाली 24 क्षेत्र में सेक्टर- 10 -11 के पास एक ट्रैक्टर और अल्टो कार में हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांचवें को गंभीर रूप से चोट आई हैं, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर, ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। आल्टो कार और ट्रैक्टर की हालत देख कर अंदाजा लगाया जा सकता कि यह हादसा इतना भीषण हुआ होगा. इस टक्कर में ऑटो कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार चार लोगों की मौत गई. जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। डीसीपी नोएडा राम बदन सिंह ने बताया कि रात डेढ़ बजे एक अल्टो कार में सवार होकर मोहित, विशाल, मनीष, बिट्टू और उत्तम न्यू कुंडली दिल्ली नोएडा खाना खाने आए थे। नोएडा से वापस जाते समय सेक्टर- 11 और सेक्टर- 10 बीच सडक पर तेज रफ्तार से जा रहे तभी उनकी कार ट्रैक्टर से टकरा गई. कार के परखच्चे उड़ गए. और कार में फंस गए। डीसीपी नोएडा ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना-24 और थाना फेज 1 की टीम मौके पर पहुंची और उन्हे कार से बाहर निकाला जिसमें दो लोगों की मौत मौके पर हो गई थी, जबकि 3 को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो और लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, इस भीषण हादसे में कुल चार लोग मोहित, विशाल, हिमांशु उर्फ बिट्टू, मनीष की मृत्यु हुई है. उत्तम को चोटे आई हैं जिनका इलाज चल रहा है जो खतरे से बाहर है. उत्तम की तहरीर पर सेक्टर- 24 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts

नोएडा से ‘हॉलीवुड’ तक ठगी का जाल, विदेशी नागरिकों को डराकर करोड़ों डकारने वाले 4 शातिर हैकर्स गिरफ्तार

Ajit Sinha

नर्स की हत्या का किया खुलासा: आरोपित प्रेमी ने नर्स पर सगाई तोड़ने के लिए बनाया दबाव, नर्स के इनकार करने पर मार दी गोली।

Ajit Sinha

न तो हारने का मलाल न होता है और न जीतने का जश्न, बस नगाड़ा बजाकर रंग लगाओ और गले मिलकर होली मनाओ 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x