Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

पर्यटन में अथाह संभावनाएं- डॉ. राज नेहरू


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं आतिथ्य विभाग में विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में रंगोली, पोस्टर, क्विज, फोटोग्राफी और वेशभूषा प्रतियोगिता जैसी कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्यातिथि के रूप में कुलपति डॉ. राज नेहरू ने अपने प्रेरक भाषण से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में अथाह संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन में रोजगार के बहुत अच्छे अवसर हैं। भारत में पर्यटन निरंतर बढ़ता जा रहा है। इसलिए कुशल लोगों की बहुत आवश्यकता है। इस मौके पर कुलसचिव प्रोफेसर ज्योत राणा ने कड़ी मेहनत पर अपने बहुमूल्य विचार साझा किए और पर्यटन आई विद्यार्थियों को पेशेवर कौशल विकसित करने का आह्वान किया। प्रोफेसर ऋषिपाल ने “पर्यटन और शांति” विषय पर अपने विचार साझा किए और विभाग की अध्यक्ष डॉ. सविता शर्मा ने छात्रों को कार्यक्रम की योजना और आयोजन में उनके विचारों और नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया। स्किल इंस्ट्रक्टर सतीश दिलावर और संदीप कार्यक्रम के संयोजक थे, जिन्होंने छात्रों के साथ कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करवाया। इस कार्यक्रम में अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर आर एस राठौड़, डीन प्रोफेसर ऋषिपाल, डॉ. सविता शर्मा, प्रोफेसर  जॉय कुरियाकोज, डॉ. वैशाली, डॉ. विकास और डिप्टी डायरेक्टर अमीष अमेय भी उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद: जिला प्रशासन ने आज मौजूदा स्थितियों को देखते हुए मैक्रो कंट्रक्शन ज़ोन में प्रतिबंध लगाए गए है-जरूर पढ़ें

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीसीपी मुख्यलय नितीश अग्रवाल ने आज 183 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक धनेश अदलखा व पार्षद वीरेंद्र भड़ाना ने गांव अनंगपुर में किया सड़कों का शिलान्याश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x