Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: जिला प्रशासन की कार्रवाई,सघन जांच के दौरान 3 गाडिय़ों से जब्त किए 2 करोड़ 84 लाख 65 हजार रुपए की नकदी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: हरियाणा विधानसभा चुनाव के तहत जिला प्रशासन की ओर से हर पहलू पर आदर्श चुनाव आचार संहिता की दृढ़ता से पालना की जा रही है। जिला प्रशासन की सक्रियता व गहन सघन चैकिंग अभियान के तहत गुरूवार को प्रशासन की ओर से लगाए गए दो नाकों पर 3 गाड़ियों से 2 करोड़ 84 लाख 65 हजार रुपए जब्त किए हैं और इसं सदर्भ में संबंधित टीम द्वारा आयकर विभाग द्वारा आगामी कार्यवाही की जा रही है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि प्रशासन की पूरी टीम दिन रात अपनी ड्यूटी पर सक्रियता से कार्य कर रही है और इसी के परिणामस्वरूप इतनी बड़ी राशि को सीज करने में सफलता हासिल की है।

ऐसे में फरीदाबाद जिला में हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आचार संहिता की पालना करते हुए चल रहे जांच अभियान में अब तक कुल करीब 5 करोड़ 35 लाख रुपए सीज हुए हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन की ओर से जिला में अंतरराज्यीय व अंतर जिला सीमाओं पर लगाए गए नाकों पर स्टेटिकल सर्विलांस टीम 24 घंटे तैनात हैं जोकि निरंतर वाहनों की चैकिंग कर रही है।

इसी चैकिंग प्रक्रिया के दौरान प्रशासन की टीम ने सराय टोल और सूरजकुंड की शूटिंग रेंज दिल्ली सीमा पर लगे नाके पर चेकिंग के दौरान तीन अलग-अलग वाहनों से 2.84 करोड़ रुपए की नगदी बरामद की है जिसमें सराय टोल नाके पर एक वाहन से 2 करोड़  51 लाख 65 हजार रुपए व इसी नाके पर दूसरे वाहन से 20 लाख रुपए की नगदी कब्जे में ली। वहीं सूरजकुंड क्षेत्र में शूटिंग रेंज के नाके पर एक अन्य वाहन से 13 लाख रुपए नगद काबू किए। उक्त धनराशि बारे संबंधित वाहन चालकों द्वारा कोई साक्ष्य नहीं बताए गए और टीम ने उक्त राशि को सीज करने उपरांत आयकर विभाग को नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी।

Related posts

फरीदाबाद: दूसरे नवरात्रि पर वैष्णो देवी मंदिर में हुई मां ब्रह्मचारिणी की भव्य पूजा।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर इंजीनियरों से ठगी के आरोप में 1 महिला समेत 3 गिरफ्तार

Ajit Sinha

महिला से उसकी दोस्ती थी, फिर वह उसे नजरअंदाज करने लगी, तो उसने सेविंग ब्लेड से उसकी गला काट कर जान से मारने कोशिश की-अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x