Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : नीमका जेल में बंद अपने देवर से मिलने गईं एक महिला से जेल कर्मचारी द्वारा जबरन बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद : नीमका जेल के एक कर्मचारी द्वारा जेल में महिला के साथ जबरन बलात्कार किए जाने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। पुलिस की मानें तो इस मामले की गहनता से जांच की जा रहीं हैं के बाद ही आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले में सदर बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी वार्डन के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 376 बी, 377 व 342 के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं।

बतातें हैं कि पीड़िता अपने परिजन संग जेल में बंद अपने देवर से मिलने हेतु आई थी तो वहां पर एक  कर्मचारी ने उससे कहा कि जब भी अपने देवर मिलना चाहे उसे फोन करके जेल में आ जाना। वह करीब सांय चार बजे अपने देवर से मिलने हेतु गई थी, वहां से उसे वह कर्मचारी अपने साथ ले गया और उसके साथ उसने जबरन बलात्कार किया। जब इस घटना की सूचना उसके परिजनों को मिली तो वह लोग जेल के बहार हंगामा कर दिया।
हंगामें की सूचना मिलते ही जेल के बहार भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई और मामले को समझने के बाद पुलिस ने लोगों को शांत किया और उनसे शिकायत लेकर आरोपी वार्डन के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता  की धारा 376 बी, 377 व 342 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में एसीपी बलबीर सिंह का कहना हैं कि अभी इस प्रकरण में गहनता से जांच की जा रहीं हैं। इस केस में जो लोग दोषी हैं उसको अवश्य  गिरफ्तार किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में श्री अरावली गौ -सेवा समिति ने भगवान श्रीराम व श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की, लड्डू, समोसे बांटे -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : असफलता कुछ नहीं होती, सिर्फ सफलता ही बड़ी या छोटी होती है: राजीव

Ajit Sinha

फरीदाबाद में रमजान के पवित्र पर्व पर सभी मस्जिदों को पूरी से बंद रखा जाएगा: डीसी यशपाल यादव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x