Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

एक बस में टायर फटने से लगी आग, बस में सवार 35 सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: आज जीएमडीए की गुरुगमन की एक बस कीखिड़की दौला टोल प्लाजा के पास टायर फट ने के कारण सीएनजी की पाइप क्षतिग्रस्त हो गई ,और बस में आग लग गई। हादसे के समय बस में 35 सवारियां मौजूद थे,जोकि बिल्कुल सुरक्षित है। ये हादसा आज शाम लगभग 7 बजे की है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जेएमडीए की गुरुगमन की एक बस जिसमें कुल 35 सवारी मौजूद थे, जो गुरुग्राम से मानेसर की तरफ जा रही थी जैसे ही बस खिड़की दौला टोल प्लाजा के पास पहुंची तो बस का टायर फट गया जिसके कारण बस में लगे सीएनजी पाइप क्षतिग्रस्त हो गई , और बस में आग लग गई, लगी आग की सूचना मिलते ही सम्बंधित थाने की पुलिस , और फायर बिग्रेड की गाड़ियां तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गई , और सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। और फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने लगी आग पर काबू पाया।

Related posts

पुराने वाहनों एवं स्क्रैप का निपटान होगा – अमित खत्री

Ajit Sinha

खावसपुर बिल्डिंग हादसा- सीएम मनोहर लाल ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 1 -1 रुपये देने की घोषणा की हैं। 

Ajit Sinha

एसीबी की टीम ने नूंह में 9 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते जिला कल्याण कार्यालय के ग्रुप-डी कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x