Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:निगम प्रशासन ने जाम के कारण बने अवैध कब्जे और अतिक्रमण को दिया हटा, जारी रहेगी कार्रवाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: एनआईटी नगर निगम प्रशासन के तोड़फोड़ दस्ते की टीम ने आज एनआईटी के मार्किट नंबर-1 में जमे हुए अवैध कब्जे एंव अतिक्रमण उखाड़ दिए। एनआईटी नगर निगम की यह कार्रवाई कल वीरवार को भी जारी रहेगी, पर यह कार्रवाई मार्किट नंबर -1 और 2 में होगी। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई में दो अर्थमूवर मशीनों का इस्तेमाल किया गया, यह कार्रवाई में भारी पुलिस के साए में की गई है। ये सख्त कार्रवाई निगम एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में की गई है।

एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने आज जानकारी देते हुए बताया कि इन दिनों लगातार बारिश हो रही है, ऐसे में सड़कों पर थोड़ा बहुत जमा होना लाजमी है, जिन सड़कों से लोग गाड़ियों से गुजरते है वहां पर तो अक्सर जाम लगा मिलता है। इससे भी सबसे बड़ी वजह है कि सड़कों के दोनों साइडों में दुकानदारों ने अवैध कब्ज़ा किया हुआ है। इससे सड़कों की चौड़ाई दोनों तरफ से काफी कम रह गई हैं। इस कारण से बारिश की वजह से लगभग शहर की सड़कें जाम का अड्डा सा बन गया हैं।इन हालतों में एमरजेंसी एक भी गाडी जरुरत के समय घटना स्थल पर नहीं पहुंच सकती है। इसी सोच के साथ आज एनआईटी के मार्किट नंबर -1 में दो अर्थमूवर मशीनों की सहायता से अतिक्रमण एंव अवैध कब्जे हटाए गए है। हुड्डा ने कहा कि उनकी सख्त कार्रवाई कल वीरवार को भी जारी रहेगी। उन्होंने अवैध कब्जा धियो से अपील की है कि अपने अपने दुकानों के आगे, अवैध रूप से किए अवैध कब्जे अपने आप हटा लें, और होने वाले नुकसान बचें , अन्यथा निगम के द्वारा हटा दिया जायेगा।

Related posts

फरीदाबाद,ब्रेकिंग: नगर निगम प्रशासन ने आज एक साथ 32 वार्डों में दर्जनों अवैध निर्माणों पर चलाए बुल्डोजर, जारी रहेंगें।

Ajit Sinha

ग्रेटर फरीदाबाद में बनाया जाए टाउन पार्क और खेल स्टेडियम: कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha

हरियाणा कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी हत्याकांड में शामिल 7 और आरोपियों को गिरफ्तार किए गए हैं : सीपी संजय कुमार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x