Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

आईआरएस कुंदन यादव होंगे गुड़गाँव व सोहना तथा श्रवण कुमार बंसल पटौदी व बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: भारतीय निर्वाचन आयोग ने हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिए गुरुग्राम जिला में दो व्यय पर्यवेक्षकों (एकस्पेंडिचर ऑब्जर्वर) को नियुक्त किया है। भारतीय निर्वाचन आयोग ने भारतीय राजस्व सेवा में वर्ष 2007 बैच के अधिकारी कुंदन यादव को 77-गुड़गांव व 78-सोहना विधानसभा क्षेत्रों के लिए व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसी तरह भारतीय राजस्व सेवा के वर्ष 2009 बैच के अधिकारी श्रवण कुमार बंसल को75-पटौदी (अ.जा.) तथा 76-बादशाहपुर के व्यय पर्यवेक्षक होंगे।

गुरुग्राम जिला में चुनाव के दौरान व्यय सम्बन्धी मामलों की सूचना या शिकायत विधानसभावार व्यय पर्यवेक्षकों को सीधे मोबाइल पर भी दी जा सकती हैं। गुड़गांव व सोहना विधानसभा क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक का मोबाइल नंबर 9289739500 तथा पटौदी व बादशाहपुर के व्यय पर्यवेक्षक का मोबाइल नंबर 9289739504 हैं।

Related posts

पत्नी के चरित्र पर शक होने पर पति ने उसे चाकू से गोदकर हत्या कर दी, पुलिस आरोपित पति को धर दबोचा।

Ajit Sinha

होली खेलते वक़्त जीजा की पीट -पीट कर हत्या करने के तीन आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फोटो वायरल करने की धमकी, हथियार के बल पर डरा धमकाकर रुपयों की वसूली व आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला -अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x