Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम: विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन नही आया कोई भी नामांकन पत्र : जिला निर्वाचन अधिकारी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरूग्राम:जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव ने बताया कि आज शुक्रवार को विधान सभा चुनाव-2024 के तहत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्र नामतः पटौदी, बादशाहपुर, सोहना व गुड़गांव से नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन कोई भी उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करने नही आया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वीरवार 5 सितंबर से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के तहत संबंधित विधानसभा क्षेत्र में स्थित एसडीएम कोर्ट रूम में उम्मीदवारों के नामांकन पत्र लिए जा रहे हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार संबंधित विधानसभा क्षेत्र के एसडीएम कोर्ट में सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक अपने नामाकंन पत्र दाखिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव को पारदर्शी,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने को लेकर सभी जरूरी तैयारियां कर ली गई हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पांच सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होकर 12 सितंबर तक दाखिल किए जा सकते हैं । उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। 16 सितंबर को नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। वहीं 16 सितंबर को ही उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलॉट किए जाएंगे। विधानसभा चुनाव के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा तथा आठ अक्टूबर को मतगणना होगी और मतगणना के साथ ही परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

Related posts

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के काफिले के सामने आकर काफिले को रोकने के प्रयास कर ने के मामले में 8 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

गुड़गांव व बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक ने जिला कंट्रोल रूम, सी-विजिल कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

Ajit Sinha

मिल्क प्लांटों को एक मुश्त निपटान योजना के तहत लाभ देना सुनिष्चित, चक्रवर्ती ब्याज को साधारण ब्याज में बदला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x