Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

कमलेश ज्वेलर्स के मालिक,उसके भाई,सुरक्षा गार्ड को गोली मार कर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाला गैंगस्टर पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल एसआर की टीम ने आज राजस्थान के भिवाड़ी में कमलेश जेवलर्स की दुकान में डकैती डालने के दौरान दुकान मालिक, उसके भाई और सुरक्षा गार्ड को गोली मारने वाले गैंगेस्टर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए गैंगस्टर का नाम प्रीत उर्फ़ गोलू , निवासी गांव माजरा डबास , दिल्ली है, इसे पुलिस ने गांव माजरा डबास स्थित प्रेम पियाउ, कंझावला , बवाना रोड के पास से 25 -26 अगस्त 2024 की मध्य रात्रि को गिरफ्तार किया गया है। ये सनसनीखेज वारदात को गत 23 अगस्त 2024 को अंजाम दिया गया था।

पुलिस की माने तो गैंगस्टर प्रीत उर्फ़ गोलू ने गत 23 अगस्त 2024 को अपने साथियों के संग  मिलकर भिवाड़ी, राजस्थान स्थित कमलेश जेवलर्स की दुकान में लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए घुसे थे, इन्होनें वहां पर कमलेश जेवलर्स के मालिक जय सिंह सोनी, और उनके भाई मधु सूदन व सुरक्षा गार्ड अजन सिंह को गोली मार दी, और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे।

गोली लगने से दुकान मालिक जय सिंह सोनी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि मृतक जय सिंह सोनी के भाई मधुसूदन और सुरक्षा गार्ड अजन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनको गंभीर अवस्था में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है।इस संबंध में, राजस्थान के पीएस भिवाड़ी में धारा 111(2)(ए)/310(2)/311 बीएनएस और 25/27 शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर संख्या 523/2024 के तहत मामला दर्ज है। 

Related posts

दिल्ली ब्रेकिंग: कांग्रेस पार्टी ने आज तुरंत प्रभाव से महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति की है-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

ओल्ड फरीदाबाद में चाकुओं से हमला कर सरेराह हत्या करने के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने 10 आरोपितों को किया राउंडअप।

Ajit Sinha

संत निरंकारी मिशन द्वारा छतरपुर एवं उत्तम नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x