Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ट्रक से तस्करी कर ले जाई जा रही एक करोड की, 560 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, एक अरेस्ट- वीडियो देखें



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
मादक द्रव्यों के खिलाफ चलाए  जा रहे अभियान में कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जब चंडीगढ़ से सस्ते दामों पर खरीद कर बिहार में आगामी दीपावली और अन्य त्यौहार पर सप्लाई के लिए ले जाए जा रहे शराब के एक बड़े कंसाइनमेंट को पुलिस ने चेकिंग के दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे सिंगल सर्विस रोड पर छपरौली कट के पास से पकड़ा है।  पुलिस ने कंटेनर ट्रक से 560 पेटी अवैध शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड रुपये है।  पुलिस ने शराब तस्करी करने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।    

ट्रक में भरकर ले जाए जा रही इस अवैध शराब को थाना एक्सप्रेसवे पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई  करते हुए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे सिंगल सर्विस रोड पर छपरौली कट के पास से पकड़ा है. और शराब की तस्करी करने वाले सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है।  एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस को इनपुट मिला था कि शराब का एक बड़ा कंसाइनमेंट गौतमबुद्ध नगर से होकर बिहार जा रहा है, सूचना के आधार पर कोतवाली  एक्सप्रेस वे पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और छपरौली कट के पास से गुजर रहे अवैध अंग्रेजी शराब व प्लाई से लदा टाटा ट्रक बारह चक्का,  जिसमें अवैध अंग्रेजी शराब कुल 570 पेटी कुल 5065 लीटर अनुमानित कीमत लगभग एक करोड बरामद की गई।

एडिशनल डीसीपी ने बताया की पुलिस ने कंटेनर ट्रक सील कर शराब को जब्त किया है. और तस्करी कर रहे सुनील कुमार ने पूछताछ के दौरान बताया कि पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ में मदिरा अत्यधिक सस्ती है, इसी का लाभ उठाने व आगामी दीपावली पर्व व अन्य त्योहारों के मौके का फायदा उठाने के लिए सस्ती शराब की खरीद कर उसे बिहार में ले जाकर मंहगे के दामों में बेचने जा रहे थे उसी दौरान पुलिस ने पकड लिया. पुलिस गिरफ्तार तस्कर मिली जानकारी के आधार पर शराब का रैकेट जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है। 

Related posts

सेक्टर तीन चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर पुलिस ने दो युवतियों समेत सात लोगों को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद:फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर ₹8.22 लाख की साइबर ठगी के मामले में एक आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीपी विकास अरोड़ा ने आज मेट्रो हॉस्पिटल वायरल वीडियो के मामले में तीन पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x