Athrav – Online News Portal
नोएडा स्वास्थ्य

वेज पुलाव में कीड़ा निकलने पर हंगामा, खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर नमूने भरे।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित नामी रेस्तरां के वेज पुलाव में कीड़ा निकलने पर हंगामा हुआ। रेस्टोरेंट प्रबंधन ने पीड़ित की बात को दरकिनार करते हुए कहा कि यह कीड़ा ऊपर से गिरा है। इसमें कुछ नहीं कर सकते। इस पर पीड़ित ने सोशल मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। मामला वायरल होने के बाद शाम को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर नमूने भरे। मामले की जांच चल रही है।

सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में अधिवक्ता आदित्य भाटी ने बताया कि वह अपने कुछ मित्रों के साथ रेस्तरां में खाना खाने पहुंचे थे। खाने के दौरान वेज पुलाव में कीड़ा दिखाई दिया। आदित्य भाटी ने बताया, खाने का बिल दो हजार रुपये पहले ही भुगतान कर दिया था। वेज पुलाव में कीड़ा निकलने की बात जब रेस्टोरेंट प्रबंधन को बताई तो कहा गया कि यह कीड़ा ऊपर से गिरा है। इसमें कुछ नहीं कर सकते। इसे लेकर काफी बहस हुई। चूंकि भुगतान पहले ही किया जा चुका था, इसलिए बहस का कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद उन्होंने बचा हुआ खाना छोड़ दिया।

अधिवक्ता ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, डीएम और अन्य अधिकारियों से सोशल मीडिया के जरिए की। अपनी शिकायत में आदित्य भाटी ने रेस्तरां पर स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। सहायक आयुक्त (खाद्य) सर्वेश मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी हुई। इसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर नमूने भरे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

होली पर हुए विवाद के बाद सिक्योरिटी गार्ड और रेजिडेंस में हुई जमकर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने 10 को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

भ्रूण लिंग जांच मामले का किया भंड़ाफोड़:स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम ने की छापेमारी-केस दर्ज।

Ajit Sinha

एमिटी यूनिवर्सिटी से घर के लिए निकलने के बाद गायब हुए,छात्र का शव को पुलिस ने गहरे नाले से बरामद किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x