Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

जन्माष्टमी के जश्न के बीच पुलिस और बदमाशों के बीच हुई धाए-धाए, 4 बदमाश गोली लगने से हुए घायल, चार पकड़े गए।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
जब नोएडा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के जश्न में डूबा था,  इस दौरान दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में चार बदमाश गोली लगने से घायल हो गए,  जबकि चार बदमाशों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। बदमाशों की कब्जे से तमंचा कारतूस लूटे हुए पैसे और लूटे हुए मोबाइल बरामद किए गए हैं।

नोएडा की कोतवाली फेस 3 पुलिस द्वारा किए जा रहे चेकिंग के दौरान मोबाइल लूट करने वाले तीन बदमाशों धीरेंद्र,  पुरुषोत्तम और इमरान के साथ गढ़ी गोल चक्कर पर हुई मुठभेड़ में तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  बदमाशों की पूछताछ के बाद चोरी का मोबाइल खरीदने वाले सुधीर गुप्ता को पुलिस ने पार्थला गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है.  इन बदमाशों के पास से तीन तमंचा,  कारतूस,  दिल्ली से चोरी की हुई यामाहा बाइक और लूटे हुए 14 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस और बदमाशों के बीच दूसरा एनकाउंटर कोतवाली सूरजपुर थाना क्षेत्र में हुआ जहां ब्रेजा कार सवार बदमाशों की चेकिंग के दौरान बदमाशों द्वारा किए गए फायरिंग के जवाब मे की गई पुलिस कार्रवाई के दौरान बृजेश शर्मा नाम का बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया.  उसे इलाज के लिए भर्ती कराया है,  जबकि बंटी मानव और उमेश को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है.  एडीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि बदमाशों ने 24 अगस्त की रात को गुलिस्तान पर अंडरपास के पास मार्शवेल फूड कंपनी के चालक से  मारपीट कर 1 लाख 9 हजार की लूट की थी. पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से चार तमंचा, कारतूस,  लूट में इस्तेमाल ब्रेजा गाड़ी और लूट हुई एक लाख रुपए बरामद किए हैं पुलिस बदमाशों के अपराधिक इतिहास और अन्य जानकारी तलाश कर रही है. 

Related posts

डिलीवरी के दौरान गर्भवती महिला और बच्चे की मौत,शव को क्लीनिक के बाहर फेंक फरार होती डॉक्टर सीसीटीवी में कैद-देखें वीडियो 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला जेल नीमका में महिला कैदियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

Ajit Sinha

गुरुग्राम पुलिस के 7 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x