Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

नशा करने के लिए पैसे नहीं दिए तो एक बेटे ने अपनी 70 वर्षीय मां की गला काट कर हत्या कर दी -पकड़ा गया।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:थाना बिलासपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव नूरपुर में नशा करने के लिए पैसे नहीं दिए तो एक बेटे ने अपनी 70 वर्षीय मां रोशन देवी की तेजधार हथियार से गला रेत बेरहमी से हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद इस वारदात के बारे में अपनी बहन को फोन पर बताई थी। इस संबंध में थाना बिलासपुर , गुरुग्राम में कानून की सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, अब पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। ये सनसनीखेज वारदात गत 24 -25 अगस्त 2024 की रात की है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गत रविवार को थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में एक सूचना गांव नूरपुर में एक बेटे द्वारा अपनी मां की हत्या करने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां पर एक महिला रोशनी देवी उम्र लगभग 70 वर्ष का शव पड़ा था। पुलिस द्वारा सीन-ऑफ-क्राइम टीम से घटनास्थल का निरीक्षण करवाया गया। घटनास्थल पर मृतका की बेटी ने पुलिस को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि उसका भाई नशे करने का आदी है जिसको इन्होंने नशा मुक्ति केंद्र में डाला हुआ था। दिनांक 16.08.2024 को उसे नशा मुक्ति केंद्र से लेकर आए थे।

कल रविवार 25.08.2024 को उसके  भाई का उसके  पास फोन आया कि उसने तेज धार हथियार से गर्दन पर चोट मारकर मां की हत्या कर दी है। इस शिकायत पर थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उनका कहना है कि थाना बिलासपुर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई  करते हुए उपरोक्त मुकदमा  में आरोपित *रविंद्र निवासी गांव नूरपुर, गुरुग्राम उम्र-37 वर्ष* को कल रविवार को  नूरपुर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित  ने गत  24/25 अगस्त 2024 की रात को नशा करने के लिए अपनी मां से रुपए मांगे थे लेकिन उसकी  मां ने रुपए देने से मना कर दिया। जिस पर उसने तेजधार हथियार (दाव) से गर्दन पर चोट मारकर अपनी मां की हत्या कर दी। आरोपित के कब्जा से वारदात को अंजाम देने  के दौरान पहनी हुई टी-शर्ट बरामद की गई तथा वारदात में प्रयोग किया गया हथियार घटनास्थल से बरामद किया गया।  आरोपित को न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

होटलों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने की साजिश नाकाम, पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर और आईएसआई प्रॉक्सी शहजाद भट्टी के दो गुर्गे पकड़े गए।

Ajit Sinha

शराब पीने के दौरान भांजे ने अपने सगे मामा की लकड़ी सिर में मार कर हत्या कर दी , पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में एक और शख्स की आधा दर्जन बदमाशों ने तेजधार हथियार से हमला करके हत्या कर दी, दूसरे दिन सिलसिला जारी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x