Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने आज जिला पलवल के सिविल अस्पताल में अवैध रूप से चल रही अवैध पार्किंग का किया पर्दाफाश।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता और सिटी पलवल थाने की संयुक्त टीम ने आज जिला पलवल के सिविल अस्पताल में अवैध रूप से चल रही अवैध पार्किंग का पर्दाफाश किया है। अवैध पार्किंग में कार और मोटरसाइकिलों को खड़ी करवा कर उनसे अवैध वसूली की जा रही थी। इस संबंध में एक मुकदमा सिटी पलवल थाने में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, और अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

डीएसपी राजदीप मोर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शुक्रवार को सूचना प्राप्त हुई कि जिला पलवल के सामान्य अस्पताल परिसर में बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से मोटर साइकिल व कार आदि खड़ी करके उनसे पैसे लेकर अवैध पार्किंग चलाई जा रही है। यदि सम्बंधित अधिकारी के साथ चेकिंग की जाए तो मौका पर वाहन खड़े हुए मिल सकते हैं व आरोपित मौका पर काबू आ सकता है। मोर का कहना है कि इस सूचना के सम्बंध में उनके नेतृत्व में एक सब इंस्पेक्टर सतबीर सिंह, एएसआई शिव कुमार व प्रभुदयाल को टीम में शामिल किया। टीम ने आज कार्रवाई कराई गई। कार्रवाई के दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद द्वारा जिला उपायुक्त पलवल कार्यालय से विकास निगम एसडीओ बिजली बोर्ड पलवल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कराया गया और स्थानीय पुलिस की टीम तैयार कराई गई।

उनका कहना है कि संयुक्त टीम द्वारा जिला पलवल सामान्य अस्पताल के मुख्य द्वार के पास एक व्यक्ति को वाहनों के पास खड़े पाया जो अपनी डायरी में आने वाहनों के नम्बर लिख रहा था व जाने वाले वाहन मालिकों से पैसे ले रहा था। संयुक्त टीम ने पार्किग चला रहे व्यक्ति से नाम पता पूछा जिसने पूछताछ पर अपना नाम रविन्द्र निवासी गांव मण्डकोला बताया। मौका पर लगभग 15 मोटरसाइकिल खड़ी मिली। रविन्द्र से पार्किंग बारे वैध लाइसेंस पेश करने बारे में कहा गया पर वह मौका पर कोई वैध लाइसेंस पेश नही कर सका। इस सबन्ध में अस्पताल प्रबंधन पलवल से भी इस बारे में रिपोर्ट प्राप्त की गई। जिन्होंने लिखित रिपोर्ट से अवगत कराया कि उनके कार्यालय द्वारा किसी भी व्यक्ति को पार्किंग बारे अनुमति नहीं दी गई है। इस प्रकार अवैध पार्किंग चलाई जाने के सम्बंध में विकास निगम एसडीओ बिजली बोर्ड पलवल की शिकायत पर थाना शहर पलवल में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Related posts

उद्योगपति को बलात्कार के जुर्म फ़साने की धमकी देकर 40 लाख रूपए की मांग करने वाली महिला को किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीपी राकेश आर्य ने आज सिद्धदाता आश्रम के निकट जंगल में मिले दो छात्रों के शवों के मामले में एसआईटी गठित की।

Ajit Sinha

मासूम बच्ची को खाने का लालच देकर छेड़छाड़ करने वाले 57 वर्षीय दोषी को 5 साल का कठोर कारावास व 10 हजार जुर्माना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x