Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: विधानसभा आम चुनाव-2024: हरियाणा पुलिस ने स्थापित किया चुनाव सेल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा चुनाव-2024 संपन्न करवाने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय, सेक्टर-6, पंचकूला में चुनाव सेल स्थापित कर दिया गया है। इस सेल के माध्यम से प्रदेश स्तर पर चुनाव का प्रबंधन किया जाएगा ताकि लोग भय मुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि चुनाव सेल द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था सुचारू रखने के साथ साथ चुनाव संबंधी कई अन्य महत्व पूर्ण गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी। इस सेल के ओवरऑल इंचार्ज अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, संजय कुमार को लगाया गया है जबकि सुपरविजन के लिए स्टेट पुलिस नोडल ऑफिसर के रूप में पुलिस महानिरीक्षक सुरक्षा सौरभ सिंह को तैनात किया गया है। चुनावी खर्च की निगरानी तथा कानून एवं व्यवस्था संबंधी रिपोर्ट के लिए नोडल अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक, कानून एवं व्यवस्था हरदीप दून को लगाया गया है।

इसके अलावा, प्रदेश के सभी जिलों में डीएसपी तथा एसीपी स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है जो पुलिस मुख्यालय में स्थापित किए गए चुनाव सेल में निर्धारित बिंदुओं बारे में रोजाना अपने जिलों की रिपोर्ट भेजेंगे। इलेक्शन सेल की कार्यप्रणाली – चुनाव सेल की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देते हुए  कपूर ने बताया कि पुलिस मुख्यालय में बनाए गए चुनाव सेल के माध्यम से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के तहत जारी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इलेक्शन सेल द्वारा पुलिस बल की उपलब्धता तथा उसकी तैनाती तथा इससे संबंधित मुद्दों को लेकर जिलों से तालमेल स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही, प्रदेश में अलग-2 विधानसभा क्षेत्रों में क्रिटिकल(जटिल) बूथों की पहचान करते हुए वहां पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती का निर्णय भी लिया जाएगा।

जिलों द्वारा रोजाना सीजर रिपोर्ट, चुनाव संबंधी शिकायतें, आदर्श आचार संहिता की पालना संबंधी रिपोर्ट भी चुनाव सेल को भेजी जाएगी। इलेक्शन सेल 24 घंटे संचालित रहेगा। राजपत्रित अवकाश तथा छुट्टी वाले दिन (शनिवार व रविवार) को भी यहां पर स्टाफ की ड्यूटी सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रदेश में अलग-2 स्तर पर मॉनीटरिंग की जा रही है। आदर्श आचार संहिता की पालना तथा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे प्रदेश पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।कपूर ने कहा कि प्रदेश में चुनाव आयोग की सी-विजिल एप के माध्यम से भी चुनाव संबंधी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जा रही है।कपूर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न करवाने में हरियाणा पुलिस का सहयोग करें और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा कि लोग बिना डरे और बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।

Related posts

दीपोत्सव:साढ़े 5 लाख दीयों से जगमगाई अयोध्या, बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Ajit Sinha

गोली चलाकर जानलेवा हमला करने वाले 3 बदमाश अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद : महिला व पुरुषों की जांच के उपरान्त जो तथ्य सामने हैं,उनके मुताबिक़ पुरुषों में भी प्रजनन क्षमता कम हो रही है डा. सविता।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x