Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल

पलवल पुलिस और विष्णु हत्याकांड के दो आरोपित के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने दोनों आरोपित हुए लहूलुहान।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: रंजिशन विष्णु की गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपितों को एवीटी एंव थाना हसन पुर की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान पैरों में पुलिस की गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों घायल आरोपितों को जिले के नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है जहां दोनों आरोपितों का इलाज चल रहा है। पुलिस की टीम ने दोनों आरोपितों के कब्जे से दो देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम पंकज उर्फ़ मंकू और मुकेश उर्फ़ मुक्की है। इन आरोपितों ने गत 14 अगस्त 2024 को विष्णु की गोली मार कर हत्या कर दी थी।

डीएसपी विशाल कुमार ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 14 अगस्त 2024 को गांव काशीपुर नंगला निवासी विष्णु की पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में मृतक विष्णु के भाई महेश कुमार की शिकायत पर थाना हसनपुर में कानून की सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। और इस सनसनीखेज वारदात में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया था। उनका कहना है कि एवीटी की टीम को सूचना मिली कि विष्णु हत्याकांड में शामिल दो आरोपित थाना हसनपुर क्षेत्र में छिपे हुए है। इस सूचना पर एवीटी और थाना हसनपुर की संयुक्त टीम उस स्थान पहुंचे जहां पर दोनों हत्या आरोपित छिपे हुए थे। पुलिस ने दोनों आरोपितों को आवाज देकर कहा कि अपने आपको पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दो,पर आरोपितों ने आत्मसमर्पण के बजाए पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी। जिस पर पुलिस ने जवाबी की कार्रवाई की, और दोनों आरोपितों के पैरों में गोली लग गई। और मुस्तैद पुलिस टीम ने दोनों आरोपितों को तुरंत दबोच लिया, और लहूलुहान अवस्था में दोनों आरोपितों को जिले नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया जहां दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों के नाम पंकज उर्फ़ मन्कु और मुकेश उर्फ़ मुक्की है , दोनों के पास से लोडेड दो देशी पिस्तौल बरामद किए गए है। पुलिस की कार्रवाई आगे जारी है।       

Related posts

फर्जी फेसबुक आईडी बना साड़ी बेचने के नाम पर ठगी मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने आरोपित ठग को धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पति की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने आरोपित पत्नी और उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

कैंटीन संचालक की कैंटीन जाते वक़्त सनसनीखेज हत्या -केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x