Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

एसटीएफ ने नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी, विदेशी ब्रांड की नकली शराब बरामद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा : स्पेशल टास्क फोर्स की नोएडा यूनिट की टीम ने ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया में चल रहे नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ की टीम ने मौके से चार आरोपितों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में देसी विदेशी ब्रांड की नकली शराब और अन्य सामान बरामद किया है।पुलिस के गिफ्त में खडे कमल, निखिल सोनी, अमित यादव और गोविंद चौरसिया को एसटीएफ की नोएडा यूनिट की टीम ने सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया के साइट- 3 से गिरफ्तार किया है, जहां नकली शराब बनाई जा रही थी। एएसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि एसटीएफ को मुखबिर से एक सूचना मिली थी, कि तिलपता क्षेत्र के सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया साइट- 3 कॉलोनी के एक मकान में मिलावटी शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री धड़ल्ले से चल रही है। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने फैक्ट्री पर छापा मारा मौके से चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। मौके से ट्विन टावर ब्रांड की 46 पेटी, 8 पीएम मार्का की 2036 टेट्रा पैक, मोटा मार्का 8 पेटी शराब बरामद हुई। इसके अलावा 16 एटीएम कार्ड, फर्जी आधार कार्ड, अल्कोहल के ड्रम, शराब में मिलाये जाने वाला रंग और दो गाड़ियां भी जब्त की गई है.एएसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपित रामपुर से 100% अल्कोहल खरीद के लाते थे.इसके बाद फैक्ट्री में देसी और विदेशी ब्रांड के नामी ब्रांड की शराब तैयार किया करते थे. इनमें ट्विन टावर, विंडीज, मोटा, संतरा फ्लेवर की देसी और 8 पीएम, ऑफीसर्स चॉइस ब्रांड की नकली शराब तैयार किया करते थे.मौके से नामी ब्रांड की कई बोतले भी मिले हैं। एएसपी एसटीएफ ने बताया कि पूछताछ के दौरान बताया कि आरोपितों ने बताया कि ये सभी आरोपित पहले बुलंदशहर में नकली शराब की फैक्ट्री चला रहे थे. जगह की कमी के कारण आरोपितों ने ग्रेटर नोएडा की एक फैक्ट्री को किराए में लेकर काम शुरू किया था। उनका कहना है कि तैयार की जा रही नकली शराब यूपी के आबकारी विभाग की दुकानों के माध्यम से बेची की जा रही थी. गौतम बुद्ध नगर के साथ-साथ अन्य जिलों की दुकानों के सेल्समैन की मदद से नकली शराब खफाई जा रही थी। आरोपित सस्ते दर से भेजते थे साथ की तस्करी करने वाले लोगों को भी शराब की बोतले मुहैया कराते थे।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने ऑपरेटिव बैंक हुई करीब 8 लाख रूपए की डकैती,वारदात को चंद घंटों में सुलझाया,आरोपी अरेस्ट

Ajit Sinha

पुलिस और बदमाशों के बीच सेक्टर- 43 में हुई मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से शातिर बदमाश घायल

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की विशेष सेल की टीम ने आज दो आतंकवादियों को किया अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x