Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट, मेट्रो, मॉल्स, मार्केटिंग प्लेस में सघन चेकिंग अभियान-वीडियो देखें


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट अलर्ट हो गया है. उसी क्रम में पुलिस कमिश्नर के द्वारा तीनो ज़ोन में मॉक ड्रिल की गई  और मेट्रो स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया. नोएडा में एडीसीपी नोएडा ने डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड और अन्य एजेंसी के साथ मिल कर मॉल्स, मेट्रो स्टेशन और मार्केटिंग एरिया पर सघन अभियान चलाया गया. अधिकारियों का कहना हैं कि यह अभियान 15 अगस्त तक लगातार चलाया जाएगा. तीनो ज़ोन के एडीसीपी ने  डॉग स्क्वायड, मेटल डिटेक्टर और भारी पुलिस बल के साथ सभी पब्लिक प्लेस पर चैकिंग में जुटे है। मेट्रो स्टेशन, मॉल्स के साथ ही जिले के बॉर्डर चेकिंग कि जा रही है और इंटेलिजेंस भी बढ़ा दी गई है। संदिग्ध नजर आने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। नोएडा जोन के एडीसीपी मनीष मिश्रा ने बताया कि आगामी 15 अगस्त मद्देनजर सुरक्षा की तैयारी हमारी चल रही है। पुलिस कमिश्नर गौतम बुद्ध नगर के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है उसी क्रम में सभी मॉल मेट्रो स्टेशन और मार्केटिंग एरिया जैसे पब्लिक प्लेस पर पुलिस ने सिक्योरिटी एजेंसी के साथ मिलकर सघन चेकिंग अभियान चलाया है इसके साथ ही आम आदमियों से भी बातचीत कर उन्हें जागरूक किया गया है इससे की कोई भी संदिग्ध मिलने पर फौरन सूचना दे। यह सुरक्षा व्यवस्था 15 अगस्त तक लगातार जारी रहेगी। 

Related posts

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: स्टेट विजिलेंस ब्यूरो को अब एंटी करप्शन ब्यूरो के नाम से जाना जाएगा-सीएम

Ajit Sinha

बर्थ-डे पार्टी में लड़की को ताबड़तोड़ चाकू मार कर हत्या कर क्षेत्र में सनसनी फ़ैलाने वाले तीनों लड़कों को पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: व्यापारी को हथौड़े व रोड से चोट मारकर लगभग लाख रूपए लूटने के सनसनीखेज मामले में 3 डकैत पकड़े गए -एसीपी क्राइम।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x