Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में बीटेक में दाखिले का अवसर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने विभिन्न बीटेक पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं तथा विश्वविद्यालय स्तर पर होने वाली फिजिकल काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी किया है। पहली और दूसरी काउंसलिंग में शामिल हो चुके अभ्यर्थियों को इन सीटों पर दाखिले के लिए दोबारा आवेदन करना होगा।विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार, बीटेक प्रथम वर्ष पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए 8 से 19 अगस्त, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। बीटेक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर पहली फिजिकल काउंसलिंग 22 से 24 अगस्त, 2024 तक आयोजित की जाएगी। इसी तरह विश्वविद्यालय स्तर पर दूसरी फिजिकल काउंसलिंग 29 एवं 30 अगस्त, 2024 को आयोजित की जाएगी। सीटों की रिक्त स्थान, काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम एवं दिशानिर्देश विश्वविद्यालय वेबसाइट www.jcboseust.ac.in पर देखा जा सकता है। बीटेक पाठ्यक्रमों में दाखिला जेईई (मेन) 2023 सीआरएल रैंक, एचएसटीईएस या एचजीएसटी की इंटर-से-मेरिट एवं कश्मीरी प्रवासी, जैसा भी मामला हो, के आधार पर किया जाएगा। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल विश्वविद्यालय की वेबसाइट देखें और दाखिले के संबंध में किसी भी अफवाह या फर्जी कॉल का जवाब न दें।

Related posts

पीएलपीए अधिनियम की आड़ में गरीबों के आशियाने ना उजाड़े सरकार, तोड़फोड़ की कार्रवाई को तुरंत रोके–दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

ईएसएससीआई और एबीबी इंडिया ने फरीदाबाद में इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण के लिए स्मार्ट सेंटर का किया शुभारंभ

Ajit Sinha

उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा संस्थाओं के विस्तार के साथ उनमें सीटें बढ़ाना हमारी प्राथमिकता-शिक्षा मंत्री आतिशी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x