Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दिनदहाड़े सेना के ऑडिटर के पद से रिटायर हरि किशोर की गोली मारकर हत्या.

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा : ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित स्टेलर जीवन सोसाइटी के सामने ग्रीन पार्क में दिन दहाडे 67 वर्षीय सेना के से रिटायर बुजुर्ग की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक स्टेलर जीवन सोसाइटी में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। हत्या की ये खबर कुछ ही क्षणों में पूरे सोसायटी में आग की तरह फ़ैल गई। सूचना मिलते थाना बिसरख पुलिस और पुलिस के आल्हा अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज, आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। सेना से रिटायर 67 वर्षीय हरि किशोर सेना में ऑडिटर के पद से 2015 में रिटायर हुए थे, और अपने परिवार के साथ सोसाइटी में रह रहे थे, और अक्सर सुबह 9 बजे से 12 बजे तक पार्क में टहलते थे, इसी दौरान बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। डीसीपी नोएडा सेंट्रल सुनीति में बताया कि स्थानीय पुलिस को सूचना मिली थी कि सोसाइटी के सामने ग्रीन बेल्ट में बेंच पर एक बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ है। घटना का तत्काल संज्ञान लेते पुलिस उच्चाधिकारीगण द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर निरीक्षण कराया गया है। उनके सिर में काफी चोट थी। शव की पहचान कर ली गई है। परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत की सही वजह क्या है। परिजनों और हरि किशोर के साथियों से भी पूछताछ की जा रही है। डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि घटना के शीघ्र अनावरण के लिए स्थानीय पुलिस की 6 टीमों के साथ ही स्वाट टीम व सीडीटी टीम को सर्विलांस की मदद लेते हुए घटना के अनावरण जल्द किया जायेगा।

Related posts

क्राइम ब्रांच,साइबर सेल ने चार नकली इनकम अधिकारी को गिरफ्तार किया हैं,इनके कब्जे से 21 लाख 60 हजार बरामद।  

Ajit Sinha

शहरवासियों के लिए जलापूर्ति में विलम्ब, कार्यों की संतोषजनक प्रगति नहीं होने नाराज सीईओ ने वरिष्ठ प्रबंधक का वेतन रोका

Ajit Sinha

पंचकूला पुलिस और आरएएफ ने कालका-पिंजौर में किया संयुक्त अभ्यास : सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की तैयारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x