Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

पति ने अपनी 23 वर्षीय पत्नी की आज गला दबाकर हत्या कर दी, सनसनीखेज वारदात के वक़्त दोनों बच्चे स्कूल गए थे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: थाना न्यू कॉलोनी ,गुरुग्राम क्षेत्र में आज 23 वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी, हत्या के समय उसका पति घर में मौजूद थे, जिनका नाम मुकुल, उम्र 25 वर्ष है। मृत महिला का नाम अमित देवी है, इसके दो बच्चे है जिनमें एक लड़का व एक लड़की है जो वारदात के समय स्कूल गए हुए थे। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मृतका अमित देवी के मायके वालों को दे दी है, अब उनके आने का इंतजार किया जा रहा है, उनके आने के बाद ही इसके आगे की कार्रवाई की जाएगी। हत्या का शक पति मुकुल पर है। पुलिस ने मृतका के पति और उसके ससुर को हिरासत में लिया है।इस सनसनीखेज वारदात की सूचना पुलिस को मृतका अमित देवी की ससुर ने दिए थे।      
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मंगलवार को समय दोपहर लगभग 1 बजे थाना न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम की टीम को एक सूचना सेक्टर-7/78, गुरुग्राम में एक महिला की हत्या के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। उपरोक्त सूचना के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना न्यू कॉलोनी, गुरुग्राम की टीम घटनास्थल पर पहुँची, जहां पर अमित देवी (उम्र 23 वर्ष) पत्नी मुकुल बैड पर मृत अवस्था मे पड़ी मिली। पुलिस टीम द्वारा पुलिस की एफएसएल, सीन-ऑफ-क्राईम, फिंगरप्रिंट की टीमों को घटनास्थल पर बुलाया गया। कुछ ही समय में डीसीपी,पश्चिम करण गोयल व पुलिस की एफएसएल, सीन-ऑफ-क्राईम व फिंगरप्रिंट टीमें घटनास्थल पहुँचे, जिनके द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने तथा मृतका के परिजनों को सूचना देने उपरांत शव को मोर्चरी में रखवाया गया।उनका कहना है कि मृतका के ससुर देवेंद्र (उम्र-59 वर्ष) ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि मृतका अमित देवी के 2 बच्चे (1 बेटी व 1 बेटा) है, दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे और घर में वह , उसका बेटा/मृतका का पति मुकुल (उम्र-25 वर्ष) व मृतका अमित थे। उन्होंने पहले मृतका अमित देवी की पिटाई की और उसके बाद उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने ( मृतका का ससुर देवेंद्र) ने खुद ही पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके अपनी पुत्रवधू की हत्या करने की सूचना दे दी। पुलिस टीम द्वारा इस मामले में मृतका के पति व ससुर को हिरासत में ले लिया गया है तथा वारदात से सम्बन्धित सभी साक्ष्य व सूचनाएं एकत्रित की जा रही है। मृतका के परिजनों के आने के उपरान्त इस मामले में नियमानुसार मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

युवाओं में इंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए बजट में करेंगे 1000 करोड़ का प्रावधान : दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

पुलिस ने मोबाइल स्नैचर्स के ‘मुखिया’ समेत चार को किया गिरफ्तार, 22 मोबाइल और 2 चोरी की बाइक बरामद- वीडियो देखें।  

Ajit Sinha

400 से अधिक स्कूलों में धमकी भरे ईमेल भेजने के सनसनीखेज मामले में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी मधुप तिवारी ने किया खुलासा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x