Athrav – Online News Portal
नोएडा राष्ट्रीय स्वास्थ्य

इंडिया हॉस्पिटैलिटी एक्सपो का केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया उद्घाटन- वीडियो देखें


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट में आयोजित इंडिया हॉस्पिटैलिटी एक्सपो का केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नेतृत्व में भारत तेजी से तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। और इसमे पर्यटन का क्षेत्र भारत की अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका निभा सकता है। इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो के सातवें संस्करण का आयोजन तीन से छह अगस्त तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में हो रहा है । इसमें एक हजार से अधिक प्रदर्शक और 20 हजार से अधिक खरीदारों के पहुंचने का अनुमान है।  केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उद्घाटन दीप जलाकर किया और अपने सम्बोधन उन्होने कहा कि  आने वाले समय में पर्यटन के क्षेत्र में सबसे तेजी से भारत को और कैसे तेजी से बढ़ाया जा सके, इस क्षेत्र में प्रधानमंत्री लगातार काम कर रहे हैं। इस क्षेत्र में राज्यों को मिलकर काम करना चाहिए वे यह तय करें किस तरह से पर्यटन की संभावनाओं को तलाशा जाए। इंडिया एक्सपो मार्ट के चेयरमैन डा. राकेश कुमार ने कहा कि इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो नई साझेदारियां बनाने और विकास एवं सहयोग बढ़ाने का मौका है, ताकि हॉस्पिटैलिटी उद्योग वैश्विक मंच पर फलता फूलता रहे। उन्होंने कहा कि सातवां संस्करण मे हमने वियतनाम के साथ एक साझेदार देश के रूप में सहयोग किया है। आईएचई 2024 में वियतनामी प्रदर्शक अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे और शेफ अपने देशी व्यंजनों पर मास्टर क्लास आयोजित करेंगे। हिमाचल प्रदेश को फोकस स्टेट के रूप में शामिल किया गया है। हमें इस आयोजन के दौरान हिमाचल प्रदेश को प्रदर्शक के रूप में देखने और राज्य के बारे में और जानने का मौका मिलेगा। इस एक्सपो में लक्जरी होटल, रिसॉर्ट्स, होमस्टे, रेस्तरां, क्लाउड किचन से जुड़े हैं। इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो के अतिरिक्त कैटरिंग एशिया, टेंट डेकोर एशिया और आयुर्योग एक्सपो का भी आयोजन होगा। इस एक्सपो के साथ चार प्रमुख आयोजन भी हो रहे हैं, जो हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से संबंधित हैं, इसमें कैटरिंग एशिया, टेंट डेकोर एशिया और आयुर्योग एक्सपो शामिल हैं। यह सभी आयोजन एक ही छत के नीचे हॉस्पिटैलिटी उद्योग के समागम के तौर पर होंगे, जिससे इस क्षेत्र की बहुआयामी जरूरतों के लिए एक समग्र समाधान प्रदान किया जा सके।

Related posts

बीजेपी ने आज विधानसभा के होने वाले उप चुनाव और चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

रजिस्ट्री और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर खरीदारों का कैंडल मार्च प्रोटेस्ट-वीडियो देखें

Ajit Sinha

ये नया भारत है, ये किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं है, ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है-प्रधानमंत्री मोदी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x