Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

बारिश के दौरान इफको मेट्रो स्टेशन की ओर जा रहे 3 लोगों पर पेड़ के साथ बिजली की तार गई टूट, हुई तीनों की मौत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:बुधवार रात को बारिश के दौरान कंपनी से काम करके इफको चौक, मेट्रो स्टेशन की ओर जा रहे 3 व्यक्तियों पर पेड़ के साथ बिजली की तार भी टूट कर गिर गई, जिस से जमा बारिश के पानी में करंट आ गई, और करंट लगने से तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सम्बंधित थाने की पुलिस ने जांच के बाद, तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। इस संबंध में थाना सेक्टर -29 पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को थाना सेक्टर-29, गुरुग्राम की टीम को एक सूचना रात लगभग 9:45 बजे इफको चौक मेट्रो स्टेशन, गुरुग्राम के नजदीक 3 व्यक्तियों को करंट लगने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची जहां पर ज्ञात हुआ कि बारिश के कारण जलभराव हो रहा था तथा एक पेड़ टूट कर गिर गया जिसके साथ बिजली की तार भी नीचे आ गई तथा पानी में करंट आने से 2 व्यक्ति करंट की चपेट में आ गए और करंट लगने के कारण तीनों व्यक्तियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान वसीम जमा (उम्र 55 वर्ष) पुत्र बहिदू जमा निवासी गांव इसौली सुल्तानपुर जिला सुल्तानपुर (उत्तर-प्रदेश) वर्तमान निवासी संगम विहार दिल्ली, जय पाल यादव (उम्र 34 वर्ष) पुत्र कैलाश यादव निवासी ढाणी जादवा थाना नांगल चौधरी जिला महेंद्रगढ़ व देवेश वाजपेई (उम्र 34 वर्ष) पुत्र अवधेश कुमार निवासी गाव आबागोझा जिला उन्नाव (उत्तर-प्रदेश)* के रूप में हुई। उपरोक्त तीनों व्यक्ति (मृतक) मानेसर कंपनी में काम करते हैं तथा बीती रात मेट्रो स्टेशन जा रहे थे इसी दौरान करंट की चपेट में आ गए।पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई  की जा रही है।

Related posts

6 हज़ार 500 रुपये की रिश्वत लेते जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के हेल्पर नवीन रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

एचएसवीपी गुरुग्राम की बैठक में शहरी विकास परियोजनाओं की प्रगति पर जताई संतुष्टि, निर्देश

Ajit Sinha

दो लाख रुपए रिश्वत मामले में चुनाव कार्यालय गुरुग्राम का एक और कर्मचारी पकड़ा गया, चुनाव तहसीदार पहले ही पकड़ा जा चूका है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x