Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

साइबर गैंग ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी को साइबर क्राइम पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
एक महिला को ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने का डर दिखाकर 84 लाख रुपये की ठगी करने वाले साइबर गैंग को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले शातिर अपराधी को थाना साइबर क्राइम पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है. इसके कब्जे से साइबर ठगी में इस्तेमाल किया गया मोबाइल बरामद किया हैं। उमेश महाजन ठगी करने वाले साइबर गैंग को बैंक खाता उपलब्ध कराया था, जिसमें 5 लाख 110 रुपए ट्रांसफर हुए थे. जबकि साइबर ठगों ने पीड़िता को डिजिटल अरेस्ट कर फर्जी पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड व अवैध मादक पदार्थो की बिक्री का भय दिखा कर 84 लाख रुपये की ठगी की थी। साइबर थाना पुलिस टीम की गिरफ्त में खड़ा यह साइबर अपराधी उमेश महाजन हैं जिसे साइबर थाना की पुलिस टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया हैं.
एसीपी साइबर क्राइम विवेक रंजन ने बताया कि सेक्टर-45 में रहने वाली पीड़िता ने गत 26 जून को इसकी शिकायत थाना साइबर क्राइम को लिखित सूचना दी गई थी. उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर जब साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा जाँच की गई तो पता चला कि पीड़िता के खाते से आरोपी द्वारा विभिन्न बैंक खातो में धनिराशि ट्रान्सफर की गई है जिसमें एक बैंक खाता (सिटी यूनियन बैंक) जिसका खाताधारक अभियुक्त उमेश महाजन है जो दिल्ली के राजौरी गार्डन मे रहता है के सिटी यूनियन बैंक खाते में वादिनी मुकदमा के बैंक खाते से 5 लाख 110 रुपए ट्रांसफर हुए है। उक्त उमेश महाजन के सम्बंध में जानकारी एकत्रित की गई  जिसको को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। एसीपी साइबर विवेक रंजन ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया सीयान नाम के व्यक्ति से व्हाट्सएप पर संपर्क किया गया जो एक बैंक खाता उपलब्ध कराने पर को 30,000 रुपये प्रदान करता था, उस व्यक्ति को अभियुक्त उमेश महाजन ने अपना बैंक खाता जिस पर रजिस्टर्ड मोबाइल को हटाकर उसके स्थान पर एक फर्जी सिम लेकर उस अकाउंट में रजिस्टर्ड करा दिया था उस खाते को बाद में सियान नाम के व्यक्ति को उपलब्ध करा दिया इस प्रकार उसके द्वारा अपने अन्य साथियों के भी अकाउंट खुलवा कर उन पर फर्जी नाम पते से लिए गए सिम नम्बर को रजिस्टर कर ओटीपी शेयर कर साइबर अपराधियों को उपलब्ध करा दिया गया। जिसके एवज में इसको अलग से पैसा मिलता रहा था ।

Related posts

अलका लांबा बोलीं- राज्य में रोजाना हो रहे 15 दुष्कर्म, 11 महीनों में 28,000 महिलाएं और बेटियां अत्याचार का शिकार हुईं

Ajit Sinha

महिला मित्र ने बॉयफ्रेंड को फोन करके बुलाया और अन्य साथियों के संग मिल कर उसकी चाकू मार कर हत्या कर दी।

Ajit Sinha

मोबाइल लुटेरों के गैंग का पर्दाफ़ाश, दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूट के आठ मोबाइल और छह बाइक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x