Athrav – Online News Portal
नोएडा

ब्रेकिंग न्यूज़: भारी बारिश के दौरान बाउंड्रीवाल की दीवार गिरने से सो रहे पति -पत्नी की हुई दर्दनाक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नोएडा: ग्रेटर नोएडा दादरी कस्बे में स्थित एक कॉलोनी की बाउंड्री वॉल गिरने से दीवार के पास बनी झोपड़ी में सो रहे एक महिला और पुरुष की दर्दनाक मौत हो गई। दीवार गिरने की जैसे ही लोगों को सूचना मिली तो चारों तरफ अफरा – तफरी मच गई सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम भी मौके पहुंची और दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई सम्बंधित थाने की पुलिस कर रही है। ग्रेटर नोएडा दादरी कस्बे में स्थित तिरुपति एनक्लेव कॉलोनी की दीवार गिरने से दीवार के पास बनी झोपड़ी में सो रहे अब्दुल सफर और उसकी पत्नी सबीना की दर्दनाक मौत हो गई जैसे ही दीवार गिरी उसके बाद चारों तरफ अफरा- तफरी का मच गया। बताया जा रहा है कि कॉलोनी की दीवार पहले से ही गिरने की स्थिति में थी और देर रात हुई बारिश बारिश के चलते दीवार झोपड़ी के ऊपर जा गिरी जिसमें दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सम्बंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related posts

एक दर्जन से अधिक झुग्गियां एक के बाद एक करके कई गैस सिलिंडरों के फटने से लगी भीषण आग में जलकर खाक हो गई – वीडियो देखें।

Ajit Sinha

एंटी करप्शन टीम ने रिटायर्ड नेवी के कमांडर से 4 लाख की रिश्वत लेते हुए सब इंस्पेक्टर रंगे हाथों किया अरेस्ट, बर्खास्त

Ajit Sinha

सेक्टर-25A में चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे सवार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x