Athrav – Online News Portal
नोएडा

स्लम बस्ती के एक मकान के एक कमरे में आग लगने से 3 मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत, एक शख्स की हालत गंभीर।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: नोएडा के कोतवाली फेज -1 क्षेत्र में सेक्टर -8 स्थित स्लम बस्ती के एक मकान के कमरे में आज तड़के सुबह के चार बजे अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण कमरे में सो रहे 4 लोग बुरी तरह से जल गए। जली हालत में चारों लोगों को नजदीक के एक हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां तीन मासूम बच्चों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इन बच्चियों के पिता दौलतराम को गंभीर हालत में दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में रैफर किया गया है जहां पर इस वक़्त उसका इलाज चल रहा है। पुलिस की माने तो मृत बच्चियों के नाम आस्था उम्र 10 वर्ष, नैना 7 वर्ष , आराध्या 5 वर्ष है। डीसीपी राम बदन की माने तो आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है, पर दमकल कर्मियों ने लगी आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया है।

Related posts

दिवाली पर पाबंदी का निकला धुआं, खूब चले पटाखे, शहर का वायु प्रदूषण सूचकांक खतरनाक स्तर पर पहुंचा।

Ajit Sinha

नीट की परीक्षा में फेल हो जाने के कारण छात्रा ने डिप्रेशन के कारण नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की।

Ajit Sinha

एक लेदर गारमेंट्स बनाने वाली कंपनी में आज तड़के लगी भयंकर आग -देखे लाइव वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x