Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के घर पहुंचकर परिवार को दी बधाई

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने एक ही ओलंपिक संस्करण में 2 पदक जीतकर इतिहास रचने वाली देश की पहली खिलाड़ी बेटी मनु भाकर के फरीदाबाद स्थित आवास पहुंच कर उनके माता-पिता व परिवार से मुलाकात की और मनु भाकर की इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए बधाई दी। इस दौरान मनु भाकर की माता ने सांसद दीपेन्द्र हुड्डा की उनसे वीडियो कॉल के जरिए बात करवाई। दीपेन्द्र हुड्डा ने उन्हें आज की उपलब्धि के लिए बधाई और आगामी इवेंट में स्वर्णिम जीत के लिए शुभकामनाएं दी। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि 25 मीटर तो अभी बाकी हैं अब गोल्ड की बारी है मनु मैजिक जारी है…दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि मनु भाकर उनके लोकसभा क्षेत्र के गांव गोरिया की बेटी हैं। मनु भाकर द्वारा एक ही ओलंपिक में 2 पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनने पर आज पूरा हरियाणा ही नहीं पूरा देश खुशी से झूम रहा है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में एक और कांस्य पदक जीतकर भारत की झोली में डाला है। झज्जर के गांव गोरिया की बेटी और अंबाला के बेटे ने मिलकर जो इतिहास रचा है उसपर देश और प्रदेश के लोगों को नाज़ है। 

Related posts

ब्रेकिंग: भाजपा फ़रीदाबाद ने की बल्लभगढ़ और फ़रीदाबाद विधानसभा के सभी 9 मंडल अध्यक्षों की घोषणा।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से सात आईएएस अधिकारियों और तीन एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। 

Ajit Sinha

हरियाणा: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने ‘‘खेलो इण्डिया-2021‘‘ यूथ गेम्स के विजेता/प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x