Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

बिजली निगम में कार्यरत एक एएलएम 10000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज करनाल के बिजली विभाग में कार्यरत एएलएम सचिन को ₹10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपित द्वारा शिकायतकर्ता से एग्रीकल्चरल ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने के बदले में रिश्वत की मांग की गई थी।इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि एएलएम सचिन बिजली निगम में जिला करनाल के नेवल में कार्यरत है और वह शिकायतकर्ता से एग्रीकल्चरल ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने के बदले में रिश्वत की मांग कर रहा है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मामले की जांच पड़ताल करने उपरांत आरोपित को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे 10 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।आरोपित के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो करनाल के पुलिस थाने में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। इस मामले में सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए इसकी जांच की जा रही है।

Related posts

दो अलग -अलग एनकाउंटर में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगने से हुए घायल, अस्पताल में कराया भर्ती , पकड़े गए।

Ajit Sinha

लूट के इरादे से घूम रहे बावरिया गैंग के बदमाशो और पुलिस के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो बदमाश घायल

Ajit Sinha

पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर एक्ट शामिल 25000 के इनामी बदमाश को लगी गोली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x