Athrav – Online News Portal
नोएडा

तेज रफ्तार का कहर स्विफ्ट कार पिकअप से टकराई, तीन की मौत 9 घायल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जब चोगानपुर गोल चक्कर पर चौकी डी पार्क के पास एक गाडी महिंद्रा पिक अप और स्विफ्ट कार की हुई टक्कर के बाद संतुलन बिगड़ गया और गाडी पलट गई. सूचना मिलते ही थाना इकोटेक-3 पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. घायलों को निकटतम अस्पताल इलाज भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान 3 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई और 9 घायलों में से गंभीर रूप से घायल चार को सफदरजंग दिल्ली रेफर किया गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मचा कोहराम, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। एक्सीडेंट के बाद क्षतिग्रस्त गाडिया और अस्पताल में भर्ती मरीज आपस में परिचित है वाहनों में सवार शादी कार्यक्रम के बाद देवरी से वापस आंटी फार्म कुलेसरा वापस आ रहे रहे थे। पिकअप बोलेरो में लगभग 18 लोग सवार थे जब दोनों गाड़ियां इकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र के चोगानपुर गोल चक्कर के पास जब तेज रफ्तार से चल रही दोनो गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत थाना व चौकी की पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को निकटतम अस्पताल इलाज हेतु भर्ती कराया गया । जहाँ इलाज के दौरान 3 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई और 9 घायलों में से गंभीर रूप से घायल चार को सफदर जंग दिल्ली रेफर किया गया है । मृतको के शव का पंचायतनामा भर अन्य आवश्यक कार्रवाई की गई है।

Related posts

चोरी के शक में दो युवकों मारपीट कर उनके निजी अंगों पर डाला मिर्च का पाउडर, वीडियो वायरल होने आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

मुठभेड़ में गोली लगने से घायल 25 हजार रुपये का इनामी सिंहराज भाटी गैंग के सक्रिय बदमाश को पुलिस ने दबोचा, दो फरार

Ajit Sinha

हथियारबंद बदमाशों ने एक मर्चेंट नेवी अफसर घर में आज तड़के डाली लाखों की डकैती- डीसीपी को सुने प्रकाशित वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x