Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: निगमायुक्त श्रीमती ए मोना श्रीनिवास के सख्ती का दिखा असर, ओल्ड फरीदाबाद से हटाया गया अतिक्रमण।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में आई निगमायुक्त ए मोना श्रीनिवास ने औचक निरीक्षण के बाद, ओल्ड ज़ोन के संयुक्त आयुक्त सुमित सिंह की टीम हरकत में आई और आज ओल्ड ज़ोन के कई इलाकों से अतिक्रमण को हटाया गया। एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सेक्टर-16 , ओल्ड नगर निगम से लेकर गोपी कॉलोनी , शास्त्री कॉलोनी। सेक्टर -29 चौक तक से अतरिक्त जगहों से अतिक्रमण को हटाया गया। खबर के अनुसार निगमायुक्त श्रीमती ए मोना श्रीनिवास ने निरीक्षण के दौरान देखा कि जगह – जगह कूड़े के ढेर लगे हुए है, सड़कों पर कूड़े बिखरे पड़े है, को देख कर काफी नाराज हुई, और इस क्षेत्र के सम्बंधित अधिकारी को तुरंत कारण बताओ नोटिस जारी कर दी। कहा , गंदगी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही जगह -जगह अवैध रूप से लगाए विज्ञापनों के बोर्डों को तुरंत एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा के टीम ने हटा दिए।
निगमायुक्त श्रीमती ए मोना श्रीनिवास ने ओल्ड क्षेत्र में किया औचक निरीक्षण।
फरीदाबाद: निगम आयुक्त ए. मोना श्रीनिवास ने आज ओल्ड फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया व मौके पर कार्यकारी अभियंता व सफाई निरीक्षक को तलब किया। निगमायुक्त को निरीक्षण के दौरान नगर निगम ओल्ड फरीदाबाद कार्यालय के सामने, तालाब रोड, गोपी कॉलोनी सेक्टर-19, सेक्टर-16 मार्केट, रोड पर जगह-जगह गंदगी के ढेर मिले, सड़कों के किनारे व दुकानों के आगे अवैध कब्जे मिलें और सड़कों के किनारे अनाधिकृत विज्ञापन मिले जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों पर अपनी नाराजगी जताई। निगमायुक्त ने संयुक्त आयुक्त ओल्ड फरीदाबाद को आदेश दिए कि वे सम्बन्धित क्षेत्र से गंदगी, अनाधिकृत विज्ञापनों व अवैध कब्जों को हटाना सुनिश्चित करें। सफाई व्यवस्था में कोताही बरतने पर सफाई निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निगमायुक्त ने शहर की सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को सही करें, नियमित तौर पर अपने क्षेत्रों का जायजा ले अन्यथा दोषी अधिकारियों अथवा कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद सीएम फ़्लाइंग ने नकली घी के फ़ैक्ट्री में छापेमारी के दौरान क्या- क्या बरामद किए हैं, मालिक अरेस्ट -जानने के लिए पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीएलएफ क्राइम ब्रांच दो साल की बच्ची की पीट-पीट हत्या, दुष्कर्म करने के आरोपी सौतेला पिता को किया गिरफ्तार, देखिए -सुनिए इस वीडियो में।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : साली से देह ब्यापार करवाता था, मात्र 2500 के लिए अय्याशों ने दलाल जीजा की पत्थरों से पीट -पीट कर हत्या कर दी, गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x