Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

प्रेमिका के पिता को मोबाइल फोन के बहाने धोखे से बुला कर कर दी हत्या, नाले के लिए खोदे गए गड्ढे में शव दबा दिया -पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के पिता से यह डर था कि वह उसकी शादी वह अपनी लड़की से नहीं होने देगा, इस वजह से उसने ने उसके पिता को मोबाइल फोन के बहाने बुला कर धोखे से जंगल में ले गया,और उसकी पत्थरों से गंभीर चोट मार कर हत्या कर दी, और पहले से खोदी गई नाली के गड्ढे में उसे दबा दिया। आज इस प्रकरण में डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है,ये सनसनीखेज खुलास आज एसीपी क्राइम अमन यादव ने अपने कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में किए है।
एसीपी क्राइम अमन यादव ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गत 27 जून 2024 को थाना एसजीएम नगर में एक गुमशुदगी का एक मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद इस केस की आगे की कार्रवाई की जिम्मेदारी डीएलएफ क्राइम ब्रांच को सौपी गई थी। डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम ने जब इस केस की जांच शुरू की तो, इस प्रकरण में दो आरोपितों पर शक हुआ, इसमें एक आरोपी का इलेक्ट्रीशियन हैं, जिसकी उम्र 22 वर्ष है व दूसरे आरोपित की उम्र 21 साल है , जो पेशे से नाइ हैं। उनकी टीम ने जब इन दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की तो इन आरोपितों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उनका कहना है कि इन दोनों आरोपितों की निशान देही पर लापता 50 वर्षीय व्यक्ति की लाश को बरामद किया गया। दर्ज गुमशुदगी के मुकदमे में हत्या की धारा सहित कई और धाराओं को जोड़ा गया है। उनका कहना है कि उपरोक्त दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है, अब दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा , और इसके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

बाइक से पेट्रोल निकाल कर पत्नी को जिंदा जलाकर सनसनीखेज हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला पति पकड़ा गया।

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ :प्रयास श्री बाला जी संगठन ने शनिदेव मंदिर में किया पौधा रोपण प्रकृति समस्त जीवों के जीवन का मूल आधार है: मनोज मेघनवास

Ajit Sinha

चंडीगढ़:आमजन सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें इसके लिए हरियाणा पुलिस डयूटी पर रहेगी-डीजीपी मनोज यादव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x