Athrav – Online News Portal
नोएडा

सीलिंग की गई एक बड़ी कंपनी में कैसे लगी भीषण आग-जांच होगी , दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: नोएडा के सेक्टर-2 के स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस दौरान आग की लपटें काफी ऊंची उठती दिखाई दे रही हैं और साथ ही धुआं का गुबार में आसमान में उठता दिखाई दे रहा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की 4 गाड़ियां ने आधे घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. आग जिस फैक्ट्री में लगी है, उसे नोएडा प्राधिकरण ने सील कर किया था, जो फिलहाल बंद बताई जा रही है। आग कैसे लगी है, इसका पता नहीं चल पाया है। लेकिन कोई घायल या हताहत नहीं है.
सेक्टर-2 के बी 65 स्थित फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस दौरान आग की लपटें काफी ऊंची उठती दिखाई दे रही हैं। साथ ही धुआं का गुबार में आसमान में उठता दिखाई दे रहा है।सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 4 गाड़ियां पहुंची हैं। और बुझाने का काम किया जा रहा है। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि आधे घंटे पहले फायर सर्विस यूनिट को सूचना मिली थी, कि 2 में स्थित फैक्ट्री में आग लग गई है। सेक्टर 2 फायर स्टेशन के नजदीक होने के कारण सूचना पर तत्काल चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और उनकी मदद से आपको पूरी तरह बुझा दिया गया है. इस कंपनी को आठ महीने पहले नोएडा प्राधिकरण ने सील कर दिया था. इसमें इलेक्ट्रिकल सप्लाई नहीं थी, ना कोई रह रहा था. आग किन कारणों से लगी इसकी हम जांच कर रहे हैं, चुकी फैक्ट्री में कोई भी नहीं था इसलिए किसी के हताहत होने की सूचना नहीं.

Related posts

पुलिस और बदमाशो के बीच हुए मुठभेड़, दो बाइक सवार बदमाश, पुलिस की गोली लगने से घायल

Ajit Sinha

करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी के लालच में और अवैध संबंधों के विरोध में भाई ने अपनी बहन का गला घोट दिया-मौत -अरेस्ट।

Ajit Sinha

देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट से 2023 में उड़ान भरेगे विमान, नियाल और ज्यूरिख इंटरनेशनल के बीच करार पर हस्ताक्षर-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x