Athrav – Online News Portal
नोएडा

सिटी सेंटर स्थित लॉजिक मॉल के फ्लोर पर एक स्टोर में लगी आग फर्स्ट पूरे मॉल को खाली कराया गया-वीडियो देखें।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा : नोएडा के सेक्टर 24 कोतवाली क्षेत्र के सिटी सेंटर में स्थित लॉजिक मॉल में आग लगने से अफरा- तफरी मच गई , और मॉल में धुआं भर गया था. जिसके कारण पूरे मॉल को खाली कराया गया और इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. आग फर्स्ट फ्लोर के एक गोदाम में लगी थी. जिसका शटर बंद होने के कारण मॉल में काफी धुँआ भर गया था. फायर बिग्रेड की टीम ने शटर को काटकर धुएं को निकलने का काम किया जा रहा है। सीएफओ प्रदीप कुमार का कहना है कि लगभग ग्यारह बजे फायर सर्विस यूनिट को कंट्रोल रूम और लॉजिक्स मॉल मैनेजमेंट की तरफ से सूचना मिली की फर्स्ट फ्लोर पर एक स्टोर में आग लगी है. स्टोर रूम का शटर बंद था हमारे कर्मचारी यहां पर पहुंचे हैं और मशीन की मदद से शटर को काटकर आग पर काबू पाया. चूकि आग की सूचना अलार्म के माध्यम से मिली थी. लेकिन जब तक फायर बिग्रेड की टीम पहुंची तब तक धुँआ काफी भर गया था. शटर को काटकर आग को पूरी तरह बुझा दिया गया है. फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां लगी है पूरे मॉल की चेकिंग कर ली गई है किसी के फंसे होने की सूचना नहीं है और आग लगने का हम पता कर रहे हैं आधे से एक घंटे में धुएं पर काबू पा लिया जाएगा।

Related posts

ग्रेटर नोएडा में बेकाबू स्ट्रीट क्राइम, दिनदहाड़े कॉलोनी में घर के सामने से चैन छिन भागते बदमाश सीसीटीवी ने कैद

Ajit Sinha

फिल्म ‘डर’ की तरह सनकी आशिक के खौफ में जी रही महिला जीवन तिनकों- तिनकों बिखर में गया,अब अरेस्ट किया।

Ajit Sinha

राहत की फुहार रूप में बरसी बारिश, बरस रही सावन की बूंदों से किसानों के चेहरे खिल उठे,उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x