Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: होम्योपैथी की डिग्री पर एलोपैथिक दवाइयों से मरीजों का इलाज कर रहा था, डॉक्टर राजबीर पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: थाना सदर बल्लभगढ़ व स्वास्थय विभाग की संयुक्त टीम ने आज एक क्लिनिक में छापेमारी की कार्रवाई करते हुए एक होमियोपैथी की डिग्री पर एलोपैथिक से मरीजों का इलाज कर रहा था। पुलिस अपनी कार्रवाई करते हुए आरोपित डॉक्टर राजवीर , निवासी शाहपुर , बल्ल्भगढ़ को गिरफ्तार किया है। और ये आरोपित पिछले 35 सालों से लगातार अपना क्लिनिक चलाता आ रहा था। पुलिस मौके से कई उपकरण भी बरामद किए है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपित डॉ. राजबीर ने M/s Unnamed Clinic Center के नाम से गांव चंदावली में क्लीनिक खोल रखा है। और आरोपित पर होम्योपैथी की डिग्री है। जिसके विरुद्ध एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिस पर पर कार्रवाई करते हुए डॉक्टर प्रदीप कुमार (एम.ओ.) के नेतृत्व में टीम बनाई गई, टीम ने M/s Unnamed Clinic पर जाकर छापेमारी की, छापेमारी के दौरान ज्ञात हुआ कि राजबीर क्लीनिक पर एलोपैथिक इलाज करता है तथा क्लीनिक पर एलोपैथिक दवाइयां तथा उपकरण बरामद हुए। आरोपित के खिलाफ सिविल सर्जन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित से मौका क्लीनिक पर various drugs, instruments and equipment बरामद किए गए हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपित पिछले 35 साल से क्लीनिक चला रहा है। आरोपित के पास होमियोपैथी की डिग्री है जिस पर क्लीनिक चला रहा था। आरोपित को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की गई है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जेजेपी ने लोकसभा चुनाव तैयारियों को दी गति, सभी लोकसभाओं में प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने नगर निगम 2025 के चुनाव (मतदान के दिन) सवेतन अवकाश की घोषणा की

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस के. के. राव ने कहा कि कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों को उठक बैठक कराया जाएगा, देखिए वीडियो   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x