Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ स्वास्थ्य हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने दिए अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, आयुष एवं नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में न पहुंचने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी फतेहाबाद, रतिया के बीडीपीओ, मार्केट कमेटी टोहाना के सचिव, पशुपालन विभाग के उप निदेशक व जिला खेल अधिकारी के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अनुशासनात्मक की अनुशंसा की है।डॉ. कमल गुप्ता आज फतेहाबाद में आयोजित हुई जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बैठक में ना आना गंभीर विषय है और ऐसे अधिकारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे सरकार की योजनाओं को समयबद्ध तरीके से नागरिकों को देना सुनिश्चित करे।स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुल 11 परिवादों की सुनवाई करते हुए मौके पर 7 परिवादों का निपटारा किया तथा लंबित मामलों में तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए।

Related posts

भाजपा प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष ने जिलों के कार्यों की समीक्षा की, बनाई आगामी कार्यक्रमों की योजना

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल ने दी फरीदाबाद जिला में 270 करोड़ रुपये की धनराशि की विकास परियोजनाओं की सौगात

Ajit Sinha

हरियाणाः फरार चल रहे तीन इनामी अपराधी गिरफ्तार, 1 लाख रूपए का था इनाम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x