Athrav – Online News Portal
गुडगाँव हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में सुनी जनसमस्याएं, समाधान


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने आज गुरुग्राम में जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जन समस्याएं सुनी। उन्होंने गुरुग्राम के सिविल लाइन्स स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल में आयोजित बैठक के एजेंडे में शामिल 20 परिवादों में से 19 का मौके पर ही समाधान किया और एक मामले में अगली बैठक तक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।नायब सिंह ने सेक्टर- 51 स्थित मेफील्ड गार्डन सोसायटी को नगर निगम, गुरुग्राम को हस्तांतरित करने के मामले में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनहित को देखते हुए यह कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा किया जाए। साथ ही निगम का शुल्क अदा न करने पर संबंधित बिल्डर की प्रॉपर्टी को अटैच किया जाए। गांव नूरपुर झाड़सा में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने जमीन की गलत पैमाइश करने वाले जीएमडीए के पटवारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के भी आदेश दिए। वहीं डीएलएफ सिटी फेज वन में जलापूॢत संबंधी शिकायत पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए निर्देश दिए कि दो महीने के भीतर समस्या का समाधान किया जाए और इस क्षेत्र में आपूॢत के लिए डीएलएफ पानी के स्टोरेज व आपूॢत के सिस्टम को  सुदृढ़ करें।  मुख्यमंत्री ने बैठक में सफाई को लेकर आए एक मामले में अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर शहर में सफाई को लेकर किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। अगले सप्ताह वे स्वयं शहर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। वहीं गांव धनकोट में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के खाली प्लाटों पर अवैध कब्जों से संबंधित शिकायत में डीसी की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने इस मामले को अगली बैठक तक लंबित रखने के निर्देश दिए।जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के एजेंडे में शामिल कई मामलों में शिकायतकर्ता बैठक से अनुपस्थित रहें। मुख्यमंत्री ने जब इन मामलों को लेकर संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया तो उन्हें अवगत कराया गया कि इन शिकायतों का समाधान हो गया है। मुख्यमंत्री ने संबंधित मामलों के शिकायतकर्ताओं को स्वयं अपने मोबाइल से कॉल की और उनकी शिकायत के बारे में जानकारी मिली। गांव कन्हई निवासी भागमल यादव, प्रेम नगर कासन से होशियार सिंह आदि ने अपने मामलों का समाधान होने पर मुख्यमंत्री का आभार भी जताया।मुख्यमंत्री नायब सिंह की पहल पर जिला व उपमंडल स्तर पर प्रतिदिन जन समस्याओं के निवारण के लिए शुरू किए गए समाधान शिविर के प्रयास की भी बैठक में पहुंचे नागरिकों ने प्रशंसा की। मुख्यमंत्री का इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए आरडी सिटी आरडब्ल्यूए के प्रधान प्रवीण यादव व अन्य लोगों ने बताया कि इस पहल से उनकी समस्याओं की सुनवाई हो रही है। साथ ही समस्या का समाधान होने पर फीडबैक भी लिया जा रहा है। इस अवसर पर खेल, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय सिंह, गुरुग्राम मंडल के आयुक्त आरसी बिढ़ान, जीएमडीए के सीईओ ए श्रीनिवास, डीसी निशांत कुमार यादव, सीपी विकास अरोड़ा, नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त नरहरि बांगड़, नगर निगम मानेसर के आयुक्त अशोक गर्ग तथा भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

Related posts

चंडीगढ़: किसानों को बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा दे सरकार- हुड्डा

Ajit Sinha

सिपाही को गोली मारकर घायल करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Ajit Sinha

30 लाख रूपए लौटानी न पड़े,इस लिए एक महिला ने रची एक खौफनाक साजिश ,और कर दी लेनदार की बेरहमी से हत्या,दो महिलाएं समेत 3 पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x