Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ग्रेटर नोएडा स्थित कलेक्ट्रेट पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास कर रहे एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा.


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: ग्रेटर नोएडा स्थित सूरजपुर कलेक्ट्रेट पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास रहे एक युवक को मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बचा लिया। फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार युवक दो दिन पहले ही किसी मामले में जेल से छूटा था। युवक का आरोप है कि उसे बिना वजह परेशान किया जा रहा है। पुलिस ने एक मामले में उल्टा उसे ही जेल भेज दिया। जबकि उसका कोई कसूर नहीं था। पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास रहे एक युवक को हिरासत में ले जा रही पुलिस. एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदयेश कठेरिया ने बताया कि कलेक्ट्रेट पर एक युवक हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर आया था और आत्मदाह प्रयास करने पेट्रोल छिड़कने लगा, जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक से पेट्रोल की बोतल छीन लिया और उसे हिरासत में ले लिया गया।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि युवक से पूछताछ से पता चला उसका नाम सचिन पुत्र किरण है नशा करने का आदी है तथा पूर्व में आर्म्स एक्ट इत्यादि में जेल जा चुका है। बीते 18 जून को सचिन उपरोक्त ने नशे की हालत में शहाबुद्दीन निवासी सादोपुर के घर पर बदतमीजी की थी, जिसमें सचिन उसे धारा 151 तहत चालान किया गया था, फिर 24 जून करीब रात को सचिन ने नशे की हालत में जितेंद्र पुत्र पूरन सिंह के बेटे, उम्र 13 साल के साथ बदतमीजी की.  जिस पर जितेंद्र ने सचिन पिता करण सिंह से शिकायत की थी.  फिर सचिन अपने घर चला गया और अपनी मां वीरवती के साथ मारपीट की और पिता को भी धक्का मुक्की की गई.  जिस कारण मां के सिर में चोट आई है, सचिन अपने मां-बाप से अपना हिस्सा मांग रहा है। इसी बात को लेकर आज कलेक्ट्रेट गया था तथा अपने हाथ मे पेट्रोल की बोतल ले रखी थी, पुलिस ने सचिन को रोक कर हिरासत में ले लिया. सचिन की माता और पिता ने सचिन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हेतु शिकायत दी  है।

Related posts

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने आज शुक्रवार को एक राशन डिपो में की छापेमारी की कार्रवाई।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सेल डीड रजिस्टर्ड कराने के लिए 60 हजार रुपए रिश्वत लेता डीड राइटर अरेस्ट, नायब तहसीलदार पर केस दर्ज। 

Ajit Sinha

लिफ्ट देकर लूट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने एक बदमाश घायल, चार अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x