Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सॉफ्टवेयर कंपनी के पानी के टैंक को साफ करते समय तीन कर्मचारियों की डूबने और दम घुटने से हुई मौत-केस दर्ज।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा:ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक-1 क्षेत्र स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी में पानी के टैंक को साफ करते समय तीन कर्मचारियों की डुबने और दम घुटने से हुए बेहोश, कंपनी में मचा हड़कंप, सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तीनों कर्मचारियों अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया. भारी पुलिस फोर्स मौके पर सॉफ्टवेयर कंपनी के विरूद्ध एफआई आर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी. को फोर्ज कंपनी के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट को साफ करते समय तीन कर्मचारियों की दम घुटने से हुए बेहोश होने की सूचना मिलते पुलिस की टीम और अधिकारी मौके पर पहुंच गये, एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि बेहोश कर्मचारियों मोहित पुत्र राजकरण, हरिगोविंद पुत्र राम नारायण अंकित पुत्र अशोक कुमार को फायर ब्रिगेड की मदद से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से निकलवाकर अस्पताल भेजा गया जहां पर डॉक्टरों  तीनों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया गया. तीनों व्यक्ति कोफोर्ज कंपनी में मेंटेनेंस विभाग में कार्य करते थे जिनकी ड्यूटी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर रहती है। तीनों व्यक्ति आज सुबह अपनी ड्यूटी पर आए थे और ड्यूटी के दौरान ही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के टैंक में गिरकर डूब गए थे। सॉफ्टवेयर कंपनी के विरूद्ध एफआई आर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी.  बाइट : अशोक कुमार एडिशनल डीसीपी, ग्रेटर नोएडा

Related posts

तीसरी बार भी बेटी पैदा हुई तो मां ने ही पानी में डुबोकर मार दिया, बेटे की थी चाहत

Ajit Sinha

फरीदाबाद:22 करोड़ रुपये के गबन मामले में एक और आरोपित सागर गिरफ्तार

Ajit Sinha

तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, हाइड्रा क्रेन की मदद से बाहर निकला गया, वीडियो वायरल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x