Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ‘फोटोयुक्त मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त संशोधन’ का कार्यक्रम किया जारी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भारत निर्वाचन आयोग ने एक जुलाई 2024 को अर्हता तिथि मानते हुए ‘फोटोयुक्त मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त संशोधन’ का कार्यक्रम जारी किया है।हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के अनुसार 25 जून 2024 को बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा मतदाता सूची का घर-घर जाकर सत्यापन शुरू किया जाएगा। बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन के अत्यंत महत्वपूर्ण और समयबद्ध कार्य को पूरा करने के लिए हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से अनुरोध किया गया है कि वे अपने फील्ड अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करें कि वे ऐसे सभी शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को वापस बुलाएं जिन्हें बीएलओ के रूप में नामित किया गया है। ऐसे कर्मचारी जो पहले से ग्रीष्मकालीन अवकाश पर हैं, वे घर-घर जाकर सत्यापन के संबंध में अगले आदेश के लिए 25 जून 2024 तक अपने संबंधित निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) को बीएलओ ड्यूटी के लिए रिपोर्ट करेंगे।

Related posts

फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी व पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल के धुंआधार प्रचार से उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार बनना तय।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने बुजुर्ग के हाथों नारियल तोड़कर किया निर्माण कार्य का उद्घाटन

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भगवानी देवी की उपलब्धि पर दी बधाई व शुभकामनाएं

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x